MP Weather: मानसून आने से पहले कई जिलों में जमकर बरसे बदरा, ग्वालियर में दिखा आकाशीय बिजली का कहर
MP Weather: मध्यप्रदेश में मानसून की एंट्री से पहले राजधानी भोपाल समेत 15 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश हुई। सबसे गर्म रहे ग्वालियर जिले में बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में अभी तक मानसून की एंट्री नहीं हुई है। बारिश का इंतजार कर रहे आधे प्रदेश को प्री- मानसून बारिश से राहत मिल गई है। मंगलवार को राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में प्री-मानसून की बारिश हुई। भोपाल का टेंपरेचर 11 डिग्री तक नीचे आ गया है। वहीं, ग्वालियर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शाम को यहां आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई है।
इधर, मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा में बारिश के चलते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सभा कैंसिल हो गई। साथ ही विधानसभा उपचुनाव भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह की नामांकन रैली को भी रद्द करना पड़ा। भोपाल के कई इलाकों में दोपहर से शाम तक बारिश हुई। इधर, अशोकनगर में बारिश का दौर चला। गुना में भी तेज बारिश हुई। टीकमगढ़ में आंधी चली। नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा और टीकमगढ़ जिले में भी तेज बारिश हुई।
अगले 24 घंटे के लिए मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया, जिसमें प्रदेश के जिलों में आंधी, बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, गुना, रायसेन के सांची-भीमबेटका, निवाड़ी के ओरछा, सिवनी, सीहोर, छिंदवाड़ा और बालाघाट में आकाशीय बिजली गिरने या चमकने के साथ 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। जबकि राजगढ़, विदिशा के उदयगिरि, भोपाल, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरकलां, ग्वालियर, दतिया के रतनगढ़, शाजापुर, बैतूल, नर्मदापुरम के पचमढ़ी, खंडवा, हरदा, नरसिंहपुर, पन्ना, टीकमगढ़, छतरपुर के खजुराहो, दक्षिण जबलपुर, मंडला, डिंडोरी, सागर, दमोह, इंदौर, आगर-मालवा, बुरहानपुर, धार, उज्जैन, देवास, बड़वानी, खरगोन के महेश्वर, पांढुर्ना, भिंड, मुरैना, सतना के चित्रकूट, कटनी, दक्षिण उमरिया, अनुपपूर के अमरकंटक में बिजली गिरने के साथ हल्की आंधी चल सकती है।
कहां कितनी हुई बारिश
मंगलवार को मध्यप्रदेश के 15 से ज्यादा जिले भीग गए। शाम तक जारी आकड़ों के अनुसार, टीकमगढ़ में 2.2 इंच, गुना में 1.8 इंच, राजगढ़ में 1.6 इंच, सिवनी में 1.2 इंच बारिश हुई। वहीं, भोपाल, छिंदवाड़ा, मंडला, नरसिंहपुर, सतना, नर्मदापुरम, सिवनी आदि जिलों में भी बारिश हुई। यहां पूरे दिन मौसम बदला रहा। इससे तापमान में भी गिरावट हुई। दूसरी ओर ग्वालियर सबसे गर्म रहा। यहां पारा 44.2 डिग्री रहा। वहीं, सबसे गर्म टॉप-10 शहरों में निवाड़ी का पृथ्वीपुर, रीवा, सीधी, शिवपुरी, सतना का चित्रकूट, गुना, छतरपुर का बिजावर, खजुराहो और जबलपुर शामिल हैं।
प्रदेश के दस शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
-
ग्वालियर 44.2 33.0
-
पृथ्वीपुर 44.2 31.9
-
रीवा 42.4 27.6
-
सीधी 42.2 31.0
-
शिवपुरी 42.0 29.7
-
चित्रकूट 41.7 32.2
-
गुना 41.5 29.8
-
छतरपुर 41.2 29.0
-
खजुराहो 41.0 27.4
-
जबलपुर 40.8 28.6
प्रदेश के बड़े शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
शहर न्यूनतम अधिकतम
-
भोपाल 38.9 27.2
-
इंदौर 37.6 26.1
-
ग्वालियर 44.2 33.0
-
जबलपुर 40.8 28.6
भोपाल मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक दिव्या ई सुरेंद्रन ने बताया कि पहले 16 जून को मॉनसून एमपी में पहुंचने की संभावना जताई गई थी। लेकिन अब यह दक्षिणी महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के हिस्से में आकर स्थिर हो गया है। जब यह आगे बढ़ेगा तो एमपी में पहुंचेगा। वर्तमान में संभावना जताई जा रही है कि 21 जून के बाद मॉनसून एमपी में पहुंचेगा।
