फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Vidhan Sabha Budget Session Updates Budget Available via QR Scan CM Mohan Yadav News in Hindi

MP Assembly Budget Session: अब जनता के हाथ होगा सरकार का बजट, QR कोड स्कैन कर सब जान सकेंगे, सत्र में कब क्या?

Sat, 08 Mar 2025 09:44 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 08 Mar 2025 09:44 AM IST
सार

MP Vidhan Sabha Satra:मध्य प्रदेश विधानसभा में पेश होने वाला बजट आम जनता पहली बार पढ़ सकेगी। एक क्यूआर कोड स्कैन कर बजट को पढ़ा जा सकेगा। इसके लिए वित्त विभाग की वेबसाइट पर क्यूआर कोड उपलब्ध रहेगा।

विज्ञापन
MP Vidhan Sabha Budget Session Updates Budget Available via QR Scan CM Mohan Yadav News in Hindi
10 मार्च से विधानसभा का बजट सत्र। - फोटो : mpvidhansabha.nic.in

विस्तार

MP Vidhan Sabha Budget Session: मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 10 मार्च से शुरू हो रहा है। डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा 2025-26 का बजट 12 मार्च को विधानसभा में पेश करेंगे। इस बजट को आम जनता भी पढ़ सकेगी। वित्त विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सरकार के बजट को पढ़ने के लिए एक क्यूआर कोड स्कैन करना होगा, इसके बाद आपके मोबाइल पर विधानसभा में पेश किया गया बजट खुल जाएगा। लोगों को सरकार के सभी विभागों की वेबसाइट पर यह क्यूआरकोड उपलब्ध कराया जाएगा, जो बजट भाषण खत्म होने के बाद उपलब्ध होगा। प्रदेश की जनता को पहली बार क्यूआर कोड से बजट की कॉपी पढ़ने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे लोग सरकार की इनकम, खर्च और विभागों को मिलने वाले फंड के बारे में आसानी से जानकारी हासिल कर सकेंगे। 

विज्ञापन


चार लाख करोड़ से अधिक का होगा बजट
10 मार्च से शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र के दो दिन बाद 12 मार्च को मोहन यादव सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट विधानसभा में पेश करेगी। डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा की ओर से यह बजट पेश किया जाएगा। इस बार का बजट चार लाख करोड़ से अधिक का होने का अनुमान है। बजट सत्र में सरकार उज्जैन में 2028 में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ के लिए विशेष प्रावधान कर सकती है। इसके अलावा भी कई अन्य बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं। 
विज्ञापन


विधानसभा में कब क्या होगा? 

  • 10 मार्च से विधानसभा का सत्र की शुरुआत पहले दिन राज्यपाल मंगूभाई पटेल का अभिभाषण 
  • 11 मार्च को राज्य सरकार आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश करेगी
  • 12 मार्च को वित्त मंत्री और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा बजट पेश करेंगे।
  • 15 दिवसीय विधानसभा सत्र में 9 बैठकें होंगी
  • 05 पांच विधेयक इस सत्र में किए जा सकते हैं पेश


सीएम यादव ने की समीक्षा बैठक
बजट सत्र की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में बैठक कर समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रश्नों और ध्यानाकर्षण आदि के जवाब तथ्यात्मक व तर्कपूर्ण ढंग से दिए जाएं। उन्होंने लंबित शून्यकाल, अपूर्ण उत्तर, आश्वासन और लोक लेखा समिति की सिफारिशों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन प्रश्न पूछने पर विधायकों की रूचि 
विधानसभा के बजट सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय को 2939 प्रश्न मिले हैं। इसमें 1785 सवाल ऑनलाइन हैं और 1154 सवाल ऑफलाइन हैं। इसमें 1448 तारांकित और 1491 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed