फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Uma said on not being invited to the Jan Ashirwad Yatra - will ask if the government is formed or not

MP: जन आशीर्वाद यात्रा में नहीं बुलाने पर उमा बोलीं- सरकार बनने पर पूछेंगे कि नहीं, कांग्रेस ने BJP को घेरा

Sun, 03 Sep 2023 04:44 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 03 Sep 2023 04:44 PM IST
सार

उमा भारती को जन आशीर्वाद यात्रा में नहीं बुलाने पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और प्रदेश चुनाव प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा की आदत अपने सब नेताओं को अपमानित करने की है।

विज्ञापन
MP: Uma said on not being invited to the Jan Ashirwad Yatra - will ask if the government is formed or not
पूर्व सीएम उमा भारती - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत कर शंखनाद कर दिया है। चित्रकूट में यात्रा के शुभारंभ पर पूर्व सीएम उमा भारती को नहीं बुलाया गया है। इस पर उमा भारत ने बड़ा बयान दिया है। उमा ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा में मुझे नहीं बुलाया गया है। मुझे डर है कि सरकार बनने के बाद पूछेंगे की नहीं। वहीं, इस पर कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश चुनाव प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा ने घेरा है।
विज्ञापन


पूर्व सीएम उमा भारती के नाम से वीडी शर्मा को 19 प्रत्याशियों की सूची सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सियासत गरमा गई है। इस बीच उमा ने एक बड़ा बयान दिया। भोपाल अयोध्या नगर पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंची उमा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं भले ही भारतीय जनता पार्टी से हूं। मगर फिर भी मैं कहना चाहती हूं कि आज भारतीय जनता पार्टी अपनी जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है। मुझे इस जन आशीर्वाद यात्रा में बीजेपी ने निमंत्रण न देकर औपचारिकता भी नहीं की। उमा ने कहा कि वह इसलिए क्योंकि अगर मैं चली जाती तो पूरी जनता का ध्यान उनको छोड़कर मेरी तरफ हो जाता। उमा ने कहा कि मुझे तो डर है कि सरकार बनने के बाद मुझे पूछेंगे कि नहीं। 
विज्ञापन


जनता से प्रत्याशियों से वचन लेने की अपील
वहीं, इसके कुछ समय बाद उमा ने ट्वीट कर कहा कि आज भाजपा का चुनाव प्रचार अभियान शुरू हो गया तो मध्यप्रदेश की जनता भी तय करले कि हम भाजपा की ही सरकार बनाएंगे। लेकिन गांधी जी, पंडित दीनदयाल जी और मोदी जी के आर्दशों पर चलने के लिए भाजपा को विवश करेंगे। उमा ने कहा कि भाजपा की ही सरकार बनेगी। मैं फिर इसके लिए मेहनत करुंगी। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि भाजपा को ही वोट दें। लेकिन हर उम्मीदवार से यह वचन ले कि सरकारी स्कूल और सरकारी अस्पताल में ही अपने परिवार एवं अपना इलाज कराएंगे तथा अपने बच्चों को पढ़ाएंगे। कोई भी भाजपा का नेता, कार्यकर्ता शादी में फिजूल खर्चा नहीं करेगा। हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी की यही गाइडलाइन है। पांच सितारा होटलों में नहीं रुको, कहीं भी फिजूल खर्ची मत करो। मोदी जी हमारे आदर्श हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'भाजपा अपने बुजुर्गों को अपमानित करती है'
वहीं, उमा भारती को जन आशीर्वाद यात्रा में नहीं बुलाने पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और प्रदेश चुनाव प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा की आदत अपने सब नेताओं को अपमानित करने की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लगातार अपने वरिष्ठ लोगों को दरकिनार किया है। प्रधानमंत्री जी ने अपने गुरु लालकृष्ण आडवाणी को बर्फ में दवा दिया, जिन्होंने मुरली मनोहर जोशी को रिटायर्ड कर दिया। मोदी जी ने अपने गुरू गुजरात के मुख्यमंत्री पटेल जी को जबरन रिटायर्ड कर दिया। यह एक लंबी लिस्ट है। हम उनके परिवार पर कोई टिप्पणी नहीं करते, लेकिन हिंदुस्तान की संस्कृति है जो अपने बुजुर्गों का तिरस्कार करते हैं उसे भगवान भी माफ नहीं करता है 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed