फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Tourism trend changed Ruins rivers and mountains are not attracting attraction is towards religious places

बदला पर्यटन ट्रेंड: खंडहर, नदियां और पहाड़ नहीं लुभा रहे, आकर्षण धार्मिक स्थल की ओर, महाकाल दर्शन आंकड़ा बढ़ा

Wed, 04 Dec 2024 03:23 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 04 Dec 2024 03:23 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में पर्यटन ट्रेंड बदल रहा है। खंडहर, नदियां और पहाड़ अब नहीं लुभा रहे हैं। लोगों का आकर्षण अब धार्मिक स्थलों की ओर बढ़ रहा है। महाकाल दर्शन का आंकड़ा सबसे आगे है।

विज्ञापन
MP Tourism trend changed Ruins rivers and mountains are not attracting attraction is towards religious places
मध्यप्रदेश में बदला पर्यटन ट्रेंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सैलानियों, घुमक्कड़ और यायावर या नई-नई जगहों की तफरीह करने के शौकीनों की रुचि में बदलाव नजर आ रहे हैं। आमतौर पर खुली वादियों, पहाड़ों और नदियों या जंगल की तरफ जाने वाला पर्यटन अब धार्मिक स्थलों की तरफ बढ़ चला है। प्रदेश में दिखाई दे रहे इस बदलाव के बीच लोगों ने सबसे ज्यादा रुख महाकाल की नगरी उज्जैन की तरफ रहा है। पिछले 11 महीने के दौरान करीब छह करोड़ श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर पर दस्तक दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मध्यप्रदेश में बढ़ रहे धार्मिक पर्यटन के दौरान महाकाल लोक में सबसे ज्यादा लोगों की आमद हुई है। पिछले 11 महीने के आंकलन में यह आंकड़ा छह करोड़ पार है। बताया जा रहा है कि इस महीने के अंत वर्ष विदाई और अगले महीने की शुरुआत में नए साल का स्वागत करने वालों से यह श्रद्धालु संख्या और भी बढ़ सकती है।
विज्ञापन


टॉप 5 में भोपाल भी
पर्यटन मामलों में बढ़ रही संख्या के लिहाज से प्रदेश के टॉप-5 में भोपाल का नाम भी शामिल है। यहां के सुखद वातावरण, झीलों, हरियाली और ऐतिहासिक इमारतों के चलते यहां पर्यटक संख्या बढ़ रही है। भोपाल के अलावा इंदौर, मैहर और ओंकारेश्वर जैसी जगहों पर भी धार्मिक आस्थाओं के साथ पर्यटक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशी पर्यटक खजुराहो, बांधवगढ़ से प्रभावित 
प्रदेश में विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले आठ साल में यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या दोगुनी हो चुकी है। सूत्रों का कहना है कि पिछले 10 साल में खजुराहो और बांधवगढ़ पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या 10 करोड़, 66 लाख तक पहुंची है।


इस महीने बढ़ेगा आंकड़ा
वर्ष अंत और नए साल के जश्न पर पर्यटन संख्या में इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान उज्जैन महाकाल समेत प्रदेशभर के अन्य धार्मिक स्थलों पर भीड़ बढ़ने की संभावना है। धार्मिक, ऐतिहासिक और पर्यावरण से जुड़े कई पर्यटन स्थल प्रदेश में मौजूद हैं। इनमें मांडव, ओंकारेश्वर, महेश्वर, जावरा, पचमढ़ी, सांची, टाइगर रिजर्व और मैहर जैसी जगह शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed