फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Screening Committee brainstorming with Congress District Presidents about the contenders, discussion to be

MP: स्क्रीनिंग कमेटी का कांग्रेस जिलाध्यक्षों से दावेदारों को लेकर मंथन, जनप्रतनिधियों के साथ होगी कल चर्चा

Sun, 03 Sep 2023 10:54 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 03 Sep 2023 10:54 PM IST
सार

स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भंवर जितेंद्र सिंह ने कहा कि जिला अध्यक्ष, प्रभारी और जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव को लेकर चर्चा की और सुझाव लिए। उन्होंने कहा कि बहुत सारे सुझाव हमारे पास है।

विज्ञापन
MP: Screening Committee brainstorming with Congress District Presidents about the contenders, discussion to be
कांग्रेस पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों को लेकर रविवार सुबह से लेकर शाम तक मंथन चला। कांग्रेस प्रदेश चुनाव प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भंवर जितेंद्र सिंह ने जिला अध्यक्षों और प्रभारियों के साथ चर्चा कर फीडबैक लिया और दावेदारों के नाम पर चर्चा की। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने भी मीडिया विभाग के अध्यक्ष के कमरेज जिला अध्यक्षों और पदाधिकारियों के साथ बातचीत की। 
विज्ञापन


सुरजेवाला और जितेंद्र सिंह सोमवार को विधायक, सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद और अन्य पदाधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। जिला पदाधिकारियों के साथ बातचीत में सुरजेवाला, भंवर जितेंद्र सिंह और पीसीसी चीफ ने पिछले चुनाव में हार का सामाने करने वाली सीटों के कारण, वर्तमान कांग्रेस विधायकों की क्षेत्र में स्थिति के साथ ही जातिगत और क्षेत्रीय समीकरण को लेकर बातचीत की। चुनाव प्रभारी और स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष ने चुनाव समिति के सदस्यों से एक-एक करके बातचीत की और चुनाव की तैयारियों को लेकर फीडबैठक लिया। 
विज्ञापन


स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भंवर जितेंद्र सिंह ने कहा कि जिला अध्यक्ष, प्रभारी और जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव को लेकर चर्चा की और सुझाव लिए। उन्होंने कहा कि बहुत सारे सुझाव हमारे पास है। बाहरी व्यक्ति को टिकट नहीं दिया जाएगा। जो कांग्रेस का झंडा उठाकर चलता है, उनके सुझाव पर जिताऊ उम्मीदवार को ही टिकट दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला, युवा अलग-अलग जातियों के लोगों को मौका नहीं मिला है। उन सभी को टिकट दिया जाएगा। हमारी सूची में सभी तरह के लोग दिखाई देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed