{"_id":"6173359d90b72161c07a01c2","slug":"mp-records-8-covid-19-cases-zero-death-over-2-point-36-lakh-inoculated-in-a-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश : कोरोना संक्रमण के आठ नए मामले सामने आए, सक्रिय मरीजों की संख्या अस्सी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश : कोरोना संक्रमण के आठ नए मामले सामने आए, सक्रिय मरीजों की संख्या अस्सी
Sat, 23 Oct 2021 03:35 AM IST
योगेश साहू
पीटीआई, भोपाल।
पीटीआई, भोपाल।
Published by: योगेश साहू
Updated Sat, 23 Oct 2021 03:35 AM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्य में अब तक 6,80,81,265 कोविड-19 वैक्सीन की खुराक लोगों को दी जा चुकी है, जिसमें शुक्रवार को दी गई 2,36,763 खुराक शामिल हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में कोरोना के नए मामले सामने आने का सिलसिला अब थमता दिख रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को दी गई जानकारी से इसके संकेत मिलते हैं। विभाग ने बताया कि प्रदेश में अब तक सामने आए कुल मामलों की संख्या 7,92,729 हो गई है।
विज्ञापन
विभाग ने कहा कि शुक्रवार को राज्य में कोरोना संक्रमण के आठ नए मामले सामने आए हैं, हालांकि अच्छी बात यह है कि इस दौरान किसी मरीज की मौत का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। विभाग के अधिकारी ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की वजह से मरने वालों की कुल संख्या 10,523 ही है। राज्य में अभी कोरोना संक्रमण के करीब 80 सक्रिय मामले हैं, जबकि ठीक हो चुके लोगों की संख्या 7,82,126 है।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को 53,517 स्वाब के नमूनों की जांच की गई। मध्य प्रदेश में महामारी आने के बाद से अब तक हुए कुल परीक्षणों की संख्या 1,97,82,872 हो गई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्य में अब तक 6,80,81,265 कोविड-19 वैक्सीन की खुराक लोगों को दी जा चुकी है, जिसमें शुक्रवार को दी गई 2,36,763 खुराक शामिल हैं।
मप्र में कोरोनावायरस के आंकड़े इस प्रकार हैं
- कुल मामले : 7,92,729
- नए मामले : 08
- मरने वालों की संख्या : 10,523 (कोई बदलाव नहीं)
- ठीक हुए मरीजों की संख्या : 7,82,126
- सक्रिय मामले : 80
- अब तक परीक्षणों की संख्या : 1,97,82,872
