फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Railway: Special trains will run for Deepawali and Chhath festival, eight festival special trains will pass

Mp railway: दीपावली और छठ पर्व के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें, भोपाल मंडल से गुजरेंगी आठ फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें

Tue, 22 Oct 2024 06:57 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 22 Oct 2024 06:57 PM IST
सार

दुर्गा पूजा, दीवाली और छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की सुगम और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय रेलवे द्वारा इस वर्ष 6000 से अधिक विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इनमें भोपाल मंडल से 8 विशेष ट्रेनें गुजरेंगी।
 

विज्ञापन
MP Railway: Special trains will run for Deepawali and Chhath festival, eight festival special trains will pass
भारतीय रेलवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है दुर्गा पूजा, दीवाली और छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की सुगम और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय रेलवे द्वारा इस वर्ष 6000 से अधिक विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। ये विशेष ट्रेनें 1 अक्टूबर से 30 नवंबर 2024 के बीच चलाई जा रही है। हर वर्ष की तरह, इस बार भी त्योहारों के दौरान भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों की संख्या में वृद्धि की गई है। विशेष रूप से, भोपाल मंडल से 8 विशेष ट्रेनें गुजरेंगी, जो यात्रियों को राहत प्रदान करेंगी।
विज्ञापन



यूपी बिहार के सबसे ज्यादा यात्री
त्योहारों के समय, विशेषकर दीवाली और छठ पूजा के दौरान, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों की ओर बड़ी संख्या में यात्री यात्रा करते हैं। रेलवे की इस पहल से यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा का अनुभव होगा और वे आसानी से अपने गंतव्य तक पहुँच सकेंगे। इस बार रेलवे ने त्योहारों के दौरान भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनों की संख्या बढ़ाई है, जिससे लोगों को समय पर यात्रा की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन


भोपाल मंडल से गुजरने वाली 8 विशेष ट्रेन
1- एलटीटी-दानापुर दैनिक विशेष 
•    01143: एलटीटी मुंबई से प्रस्थान रोजाना 10:30 बजे (22.10.2024 से 11.11.2024), दानापुर पहुंचने का समय अगले दिन 18:45 बजे।
•    01144: दानापुर से प्रस्थान रोजाना 21:30 बजे (23.10.2024 से 12.11.2024), एलटीटी मुंबई पहुंचने का समय तीसरे दिन 04:50 बजे।
•    ठहराव: ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं., बक्सर, आरा।

2- सीएसएमटी-आसनसोल साप्ताहिक विशेष 
•    01145: सीएसएमटी मुंबई से प्रस्थान हर सोमवार 11:05 बजे (21.10.2024 से 11.11.2024), आसनसोल पहुंचने का समय तीसरे दिन 02:30 बजे।
•    01146: आसनसोल से प्रस्थान हर बुधवार 21:00 बजे (23.10.2024 से 13.11.2024), सीएसएमटी मुंबई पहुंचने का समय तीसरे दिन 08:15 बजे।
•    ठहराव: दादर, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, सासाराम, गया, धनबाद।

3- पुणे-दानापुर दैनिक विशेष
•    01205: पुणे से प्रस्थान रोजाना 15:30 बजे (25.10.2024 से 07.11.2024), दानापुर पहुंचने का समय अगले दिन 02:00 बजे।
•    01206: दानापुर से प्रस्थान रोजाना 05:30 बजे (27.10.2024 से 09.11.2024), पुणे पहुंचने का समय अगले दिन 18:15 बजे।
•    ठहराव: दौंड, अहमदनगर, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं.।

4- सीएसएमटी-अगरतला साप्ताहिक विशेष 
•    01065: सीएसएमटी मुंबई से प्रस्थान प्रत्येक गुरुवार 11:05 बजे (31.10.2024 और 07.11.2024), अगरतला पहुंचने का समय रविवार 01:10 बजे।
•    01066: अगरतला से प्रस्थान प्रत्येक रविवार 15:10 बजे (03.11.2024 और 10.11.2024), सीएसएमटी मुंबई पहुंचने का समय बुधवार 03:50 बजे।
•    ठहराव: दादर, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, प्रयागराज छिवकी, गुवाहाटी, न्यू जलपाईगुड़ी और अन्य।

5- एलटीटी-मुंबई बनारस साप्ताहिक विशेष 
•    01053: एलटीटी मुंबई से प्रस्थान प्रत्येक बुधवार 12:15 बजे (30.10.2024 और 06.11.2024), बनारस पहुंचने का समय अगले दिन 16:05 बजे।
•    01054: बनारस से प्रस्थान प्रत्येक गुरुवार 20:30 बजे (31.10.2024 और 07.11.2024), एलटीटी मुंबई पहुंचने का समय अगले दिन 23:55 बजे।
•    ठहराव: कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी।

6- एलटीटी-दानापुर द्वि-साप्ताहिक विशेष 
•    01009: एलटीटी मुंबई से प्रस्थान हर सोमवार और शनिवार 12:15 बजे (26.10.2024, 28.10.2024, 02.11.2024 और 04.11.2024), दानापुर पहुंचने का समय अगले दिन 17:00 बजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

•    01010: दानापुर से प्रस्थान प्रत्येक मंगलवार और रविवार 18:15 बजे (27.10.2024, 29.10.2024, 03.11.2024 और 05.11.2024), एलटीटी मुंबई पहुंचने का समय अगले दिन 23:55 बजे।
•    ठहराव: कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, बक्सर और आरा।

7- एलटीटी-समस्तीपुर साप्ताहिक विशेष 
•    01043: एलटीटी मुंबई से प्रस्थान प्रत्येक गुरुवार 12:15 बजे (31.10.2024 और 07.11.2024), समस्तीपुर पहुंचने का समय अगले दिन 21:15 बजे।
•    01044: समस्तीपुर से प्रस्थान प्रत्येक शुक्रवार 23:20 बजे (01.11.2024 और 08.11.2024), एलटीटी मुंबई पहुंचने का समय तीसरे दिन 07:40 बजे।
•    ठहराव: कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, प्रयागराज छिवकी, आरा, हाजीपुर और अन्य।

8- एलटीटी-प्रयागराज साप्ताहिक विशेष
•    01045: एलटीटी मुंबई से प्रस्थान प्रत्येक मंगलवार 12:15 बजे (29.10.2024 और 05.11.2024), प्रयागराज पहुंचने का समय अगले दिन 11:20 बजे।
•    01046: प्रयागराज से प्रस्थान प्रत्येक बुधवार 18:50 बजे (30.10.2024 और 06.11.2024), एलटीटी मुंबई पहुंचने का समय अगले दिन 16:05 बजे।
•    ठहराव: कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed