फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics Youth Congress surrounded assembly on issue of unemployment Jitu Patwari arrested

MP Politics: बेरोजगारी के मुद्दे पर युवा कांग्रेस ने घेरी विधानसभा, जीतू पटवारी ने गिरफ्तारी दी

Tue, 13 Feb 2024 06:07 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 13 Feb 2024 06:07 PM IST
सार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बेरोजगारी के मुद्दे पर युवा कांग्रेस ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। बाद में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं अन्य नेताओं को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारों का भी इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
MP Politics Youth Congress surrounded assembly on issue of unemployment Jitu Patwari arrested
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में युवा कांग्रेस ने युवाओं की बेरोजगारी के मुद्दे पर विधानसभा का घेराव किया। पुलिस ने उन्हें विधानसभा तक नहीं पहुंचने दिया और कांग्रेस दफ्तर के पास ही बैरिकेडिंग कर रोक दिया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत अन्य नेताओं को गिरफ्तार भी किया गया। 

विज्ञापन


युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तर से अपना प्रदर्शन शुरू किया। वह विधानसभा का घेराव करने जा रहे थे। रास्ते में ही पुलिस ने रेड क्रॉस हॉस्पिटल पर उन्हें रोका और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारों का भी इस्तेमाल किया।
विज्ञापन




इस प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, झाबुआ विधायक और मध्यप्रदेश के युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो लाख रोजगार देने का वादा था
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने कहा कि नई सरकार ने वादा किया था कि सरकार के कार्यकाल के पहले ही साल दो लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। ताकि हर परिवार को रोजगार के साधन दिए जा सके। लेकिन यह लोग तो ऑनलाइन जुए को लीगलाइज कर रहे हैं। मध्यप्रदेश में अभिभावकों ने नौकरियों के लिए भाजपा को वोट दिया था, उनके बच्चों को गैम्बलिंग खिलाने की अनुमति देने के लिए नहीं। इस वजह से युवाओं ने गैम्बलिंग सरकार (भाजपा) के खिलाफ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया है।  


 

भाजपा की ‘गैम्बलिंग’ सरकार
युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार एक गैम्बलिंग सरकार है। यह एक ऐसी गैम्बलिंग सरकार है जिसने राज्य के युवाओं को जुए-सट्टे के तौर पर नया काम दे दिया है। मोहन यादव के नेतृत्व वाली राज्य सरकार एक रिमोट कंट्रोल सरकार है, जो दिल्ली से संचालित होती है। आज हम राज्य विधानसभा का घेराव करने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed