फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP New CM Name: Who Will Become Chief Minister in Madhya Pradesh, BJP Decides Observers, BJP Meeting News

Who will be the CM: मध्यप्रदेश के विधायक दल की बैठक सोमवार को, मुख्यमंत्री के नाम का सस्पेंस होगा खत्म

Fri, 08 Dec 2023 06:29 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 08 Dec 2023 06:29 PM IST
सार

Madhya Pradesh New CM: मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पर्यवेक्षक तय कर दिए हैं। मध्यप्रदेश में 11 दिसंबर को विधायक दल की बैठक बुलाई है। इस बैठक में मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर से सस्पेंस खत्म हो जाएगा। 

विज्ञापन
MP New CM Name: Who Will Become Chief Minister in Madhya Pradesh, BJP Decides Observers, BJP Meeting News
मध्यप्रदेश में पर्यवेक्षक नियुक्त - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आखिरकार जीत के करीब आठ दिन बाद मध्य प्रदेश के नव निर्वाचित भाजपा विधायक दल की बैठक सोमवार शाम 4 बजे होना तय हुई है। पार्टी ने इस बैठक में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर को पर्यवेक्षक के रूप में भेजने व विधायक दल का नेता चुनने की प्रक्रिया संपन्न करने का फैसला किया है। 11 दिसंबर को भोपाल में विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर सस्पेंस खत्म हो जाएगा। 

विज्ञापन


भाजपा संसदीय बोर्ड ने मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक शुक्रवार को तय कर दिए। मध्य प्रदेश के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण, राष्ट्रीय सचिव आशा लाकड़ा के नाम तय किए हैं। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े राजस्थान जाएंगे और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल और राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम छत्तीसगढ़। उनकी मौजूदगी में भाजपा विधायक दल का नेता यानी सीएम चुना जाएगा।
विज्ञापन


बता दें, तीन दिसंबर को चार राज्यों के चुनावों के नतीजे घोषित हुए थे। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा ने बहुमत हासिल किया है। तीनों राज्यों में भाजपा विधायक दल का नेता रविवार को चुना जाएगा। इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कल कहा था कि रविवार तक मुख्यमंत्री के नाम से सस्पेंस खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





ये हैं सीएम पद के दावेदार
मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह तोमर और प्रहलाद पटेल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ ही कैलाश विजयवर्गीय को भी मुख्यमंत्री पद का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 163 सीटें जीती हैं, जबकि कांग्रेस को सिर्फ 66 सीटें मिली हैं। एक सीट भारत आदिवासी पार्टी ने जीती है। पार्टी ने तोमर और पटेल समेत सात सांसदों को चुनावों में उतारा था। इनमें से केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते मंडला के निवास सीट पर विधानसभा चुनाव हारे हैं। इसके साथ ही गणेश सिंह भी सतना से हार गए। इसके अलावा सांसद रीति पाठक (सीधी), जबलपुर के सांसद राकेश सिंह (जबलपुर पश्चिम), होशंगाबाद के सांसद राव उदय प्रताप सिंह (गाडरवारा) में जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। इन पांचों ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। 



शिवराज फिर भी सबसे आगे
मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही है। हालांकि, वह कुछ समय पहले यह बयान दे चुके हैं कि वह न तो कभी मुख्यमंत्री पद के दावेदार थे और न ही आज हैं। पार्टी का जो भी आदेश होगा, वह उन्हें स्वीकार है। इसके बाद उन्होंने यह भी कहा कि वे दिल्ली नहीं बल्कि छिंदवाड़ा जाएंगे। 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने छिंदवाड़ा छोड़कर प्रदेश की शेष 28 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी।
शिवराज के अलावा पार्टी का कद्दावर ओबीसी चेहरा और प्रहलाद पटेल भी रेस में हैं। नरेंद्र सिंह तोमर के लंबे प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए उन्हें भी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। केंद्रीय संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे विजयवर्गीय को भी पार्टी ने विधानसभा चुनाव लड़ाया है। राजनीतिक हलकों में ज्योतिरादित्य सिंधिया और कुछ अन्य नामों को भी मुख्यमंत्री की दौड़ में उम्मीदवार माना जा रहा है। तोमर व पटेल केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफे दे चुके हैं, इसलिए माना जा रहा है ये प्रदेश में किसी बड़ी भूमिका में होंगे। 

 

MP New CM Name: Who Will Become Chief Minister in Madhya Pradesh, BJP Decides Observers, BJP Meeting News
भोपाल में सीएम शिवराज से मुलाकात करने पहुंचे प्रहलाद पटेल। - फोटो : सोशल मीडिया
शिवराज और प्रहलाद की मुलाकात
प्रदेश में सीएम के चेहरे को लेकर चल रही उठापटक के बीच नरसिंहपुर से विधायक प्रहलाद पटेल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की है। वे शुक्रवार शाम को सीएम हाउस पहुंचे थे। दोनों की मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। दरअसल शिवराज और प्रहलाद पटेल दोनों के ही नाम मुख्यमंत्री की रेस में चल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed