फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics: VD Sharma said- Issue-less Congress is doing politics, KamalNath countered- Public is witness!

MP Politics: वीडी शर्मा बोले- मुद्दाविहीन कांग्रेस सिर्फ राजनीति कर रही है, कमलनाथ का पलटवार- जनता गवाह है!

Fri, 06 Sep 2024 01:35 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 06 Sep 2024 01:35 PM IST
सार

छतरपुर में कोतवाली पर पथराव और उसके बाद आरोपी के घर बुलडोजर चलने और उज्जैन में अधेड़ महिला के साथ दुष्कर्म के मामले पर राजनीति गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था ठप हो चुकी है। लूट और रेप के मामले पूरे प्रदेश में हो रहे हैं। वीडी शर्मा कुछ भी कहते रहे, जनता गवाह है। 

विज्ञापन
MP Politics: VD Sharma said- Issue-less Congress is doing politics, KamalNath countered- Public is witness!
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और कांग्रेस नेता कमलनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है। हर घटना और दुर्घटना को कांग्रेस राजनीतिक रंग देने की कोशिश करती है और घड़ियाली आंसू बहाती है। हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि वीडी शर्मा कुछ भी कहते रहे, पूरे प्रदेश में कानून-व्यवस्था ठप पड़ी है। पूरे प्रदेश में लूट और दुष्कर्म के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जनता सब देख रही है। वह इन सभी घटनाओं की गवाह है। 
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने यह भी कहा कि कांग्रेस हर मुद्दे पर राजनीति कर रही है। शांति का टापू माने जाने वाले मध्य प्रदेश का माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रही है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश की भाजपा सरकार कानून के प्रति सख्त है। बहन-बेटियों के साथ गलत कार्य करने वालों को सजा देने में सबसे आगे है। कांग्रेस और जीतू पटवारी केवल मध्यप्रदेश को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। यह कोई कांग्रेस की सरकार नहीं है, जहां गलत काम करने वालों को बचाया जाता था। भाजपा की सरकार में कानून सख्ती से लागू होता है और अपराधियों को सजा मिलती है। 
विज्ञापन


उज्जैन की घटना पर तत्काल कार्रवाई
उज्जैन में अधेड़ महिला के साथ शराब पिलाकर सड़क पर दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई से शर्मा संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपियों को जेल भेजा। मध्यप्रदेश में कानून अपना काम करता है और किसी भी राजनीतिक दबाव में नहीं आता। इस पर कमलनाथ ने कहा कि यह तो एक उज्जैन का मामला है। पूरे मध्य प्रदेश में महिलाओं के साथ अत्याचार के मामले सामने आ रहे हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो चुकी है। जनता इसकी गवाह है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है उज्जैन का मामला
उज्जैन में गुरुवार शाम को एक वीडियो वायरल हुआ। एक युवक अधेड़ महिला से दुष्कर्म करता दिखा। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और महिला के बयान लिए और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 व धारा 353 में प्रकरण दर्ज किया। आरोपी को भी आधे घंटे में गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने यह वीडियो शेयर कर ट्वीट किया कि धर्मनगरी उज्जैन एक बार फिर कलंकित हुई है ! इस बार भी काला टीका उज्जैन की कानून-व्यवस्था के माथे पर ही लगा है ! यह सोचकर ही स्तब्ध हुआ जा सकता है कि मध्यप्रदेश में अब दिनदहाड़े, खुली सड़क पर दुष्कर्म शुरू हो गए हैं। अब गृहमंत्री या मुख्यमंत्री नहीं, प्रदेश सरकार के एक-एक मंत्री से सवाल है! शर्म से डूब मरो या कुर्सी छोड़ दो!
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed