फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics: VD Sharma attacked Patwari, said- he is busy with money, that is why Congress has gone into abyss

MP Politics: पटवारी पर हमलावर हुए वीडी शर्मा, बोले-वे रस के चक्कर में रहते हैं इसलिए कांग्रेस रसातल में चली गई

Sun, 05 May 2024 05:20 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल/ग्वालियर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल/ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 05 May 2024 05:20 PM IST
सार

वीडी शर्मा ने कहा कि जीतू पटवारी ने अभद्र टिप्पणी की उनके नेता दिग्विजय सिंह भी महिलाओं पर टिप्पणी कर चुके हैं। क्या प्रियंका जीतू की बात का समर्थन करती हैं। 

विज्ञापन
MP Politics: VD Sharma attacked Patwari, said- he is busy with money, that is why Congress has gone into abyss
वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दौरान नेताओं द्वारा एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जीतू पटवारी पर तंज कसते हुए कहा है कि वे रस के चक्कर में रहते हैं कांग्रेस इसलिए रसातल में चली गई।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने प्रियंका गांधी से भी जीतू पटवारी को लेकर कई सवाल पूछे। वीडी शर्मा ने रविवार को ग्वालियर में मीडिया से बात करते हुए यह बात कही। वीडी शर्मा ने कहा कि जीतू पटवारी ने अभद्र टिप्पणी की उनके नेता दिग्विजय सिंह भी महिलाओं पर टिप्पणी कर चुके हैं। क्या प्रियंका जीतू की बात का समर्थन करती हैं। आगे शर्मा ने कहा कि चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलेगा। मोदी सरकार को ऐतिहासिक जीत मिलेगी। कांग्रेस कार्यकर्ता नेतृत्व से निराश हैं, कांग्रेसियों को मोदी सरकार बनने की उम्मीद है जिसके चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट ही नहीं डाले, जिसके कारण वोटिंग कम हुई है।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने देश को किया गुमराह
वीडी शर्मा ने कहा है कि रोहित वेमुला मामले पर राहुल गांधी ने दलितों के साथ छल किया। जबकि रोहित इस वर्ग का व्यक्ति था ही नहीं, राहुल गांधी ने देश को गुमराह किया। अब राहुल माफी मांगें। उन्होंने कहा कि ये चुनाव प्रत्याशियों का नहीं मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने का चुनाव है। ये चुनाव 2047 के विकसित भारत बनाने का चुनाव है। ये चुनाव देश विरोधी मानसिकता के खिलाफ है। केंद्र की मोदी सरकार ने संकल्प पत्र में आयुष्मान भारत से गरीब और बुजुर्गों को स्वस्थ बनाया। पांच लाख तक का निशुल्क इलाज़ का अधिकार दिया। कांग्रेस धर्म के आधार पर मुस्लिमों को आरक्षण दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छिंदवाड़ा सीट भी जीतने का किया दावा
वीडी ने कहा कि इस बार छिंदवाड़ा में भी कमल खिलेगा, राजगढ़ में मिस्टर बंटाधार की जमानत जब्त होगी। जीतू पटवारी रस के चक्कर में रहते हैं इसलिए कांग्रेस रसातल में चली गई है। जीतू पटवारी के मामले में गिरफ्तारी होगी, कानून अपना काम करेगा। वीडी शर्मा ने कहा कि अरे रस की बात करने वाले जीतू, दिग्विजय, कमलनाथ सुन लीजिए कि 7 तारीख को जनता ऐसा बटन दबाएगी कि आपकी जीभ का रस भी चला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed