फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics: Uma told why she gave such a speech from the platform of Lodhi Samaj? Shiv reiterated the imbalan

MP Politics: उमा ने बताया लोधी समाज के मंच से क्यों दिया ऐसा भाषण? शिव मंत्रिमंडल में असंतुलन की बात दोहराई

Thu, 29 Dec 2022 11:59 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 29 Dec 2022 11:59 AM IST
सार

उमा भारती ने कहा कि यह बात मैंने सार्वजनिक तौर पर पहली बार नहीं बोली। उन्होंने कहा कि आप याद करिये जब हम विधानसभा चुनाव हार गए और कांग्रेस का एक समूह हमारे साथ टूट कर आया एवं उसके सहारे हमने सारकर का गठन किया तथा मंत्रिमंडल बना।

विज्ञापन
MP Politics: Uma told why she gave such a speech from the platform of Lodhi Samaj? Shiv reiterated the imbalan
पूर्व सीएम उमा भारती - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने लोधी समाज के मंच से दिए भाषण पर सफाई दी हैं। उमा ने एक के बाद एक 10 ट्वीट कर कहा कि लोधी समाज के द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में गई। वहां मैंने जो भाषण दिया उसका एक अंश सोशल मीडिया में आ रहा हैं। उसके खंडन की जरूरत नहीं हैं। क्योंकि मैंने ऐसा ही बोला हैं। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि मेरे भाषण के पहले के कुछ वाक्य बताना जरूरी हैं। इसलिए ट्वीट कर रही हूं।
विज्ञापन

 
उमा ने बताया इसलिए बोला
पूर्व सीएम ने कहा कि मैंने कहा, पिछले 2018 के मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों में कुछ विधानसभा क्षेत्रों से मेरी सभा से पहले लोधी समाज से कुछ फोन मेरे ऑफिस में आए थे कि दीदी की सभी रद्द कर दीजिए। हम यहां के बीजेपी के उम्मीदवार से नाराज हैं। उसी के जवाब में मैंने उस दिन ऐसा बोला है।
विज्ञापन

 
मंत्रिमंडल में जाति एवं क्षेत्र का असंतुलन  
उमा भारती ने कहा कि यह बात मैंने सार्वजनिक तौर पर पहली बार नहीं बोली। उन्होंने कहा कि आप याद करिये जब हम विधानसभा चुनाव हार गए और कांग्रेस का एक समूह हमारे साथ टूट कर आया एवं उसके सहारे हमने सारकर का गठन किया तथा मंत्रिमंडल बना। तब भी मैंने सार्वजनिक तौर पर बयान दिया था कि इस मंत्रिमंडल में जाति एवं क्षेत्र का संतुलन बिगड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मोदी मेरे नेता, भाजपा मेरी पार्टी
पूर्व सीएम ने कहा कि हिंदुत्व मेरी निष्ठा, भारत मेरा प्राण और संसार के सभी अभावग्रस्त लोग मेरे दिल में बसे हैं। मोदी मेरे नेता, भाजपा मेरी पार्टी है। मैंने कभी भाजपा नही छोड़ी । मुझे निकाला गया था । तब मैंने अपने कर्त्तव्य पथ पर चलते रहने के लिये राष्ट्रवादी विचार की धाराप्रवाह में ही अपना दल बनाया फिर उस समय के भाजपा के अध्यक्ष नितिन जी के निमंत्रण पर जिसका मोदी जी ने भी समर्थन किया भारतीय जनशक्ति का भाजपा में विलय करते हुए मैं भाजपा में वापस आ गई।

 
कांग्रेस को हमारे बीच आने की जरूरत
उमा भारती ने कहा कि कांग्रेस को हमारे बीच में आने की जरूरत नहीं है, मुझे भाजपा साइडलाइन नही करती, मेरी अपनी एक सीधी लाइन है और मैं उसी पर चलती हूं। स्वयं का मोक्ष एवं जगत का कल्याण। उमा ने कहा कि सूर्य की रोशनी, चंद्रमा की चांदनी, हवा का झौंका, फूलों की सुगन्ध, नदी की तरंग और शक्कर की मिठास यह कभी साइडलाइन नहीं होते क्योकि यह अंदर बाहर सब तरफ रचे बसे होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed