फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics: Rahul Gandhi Says Will Win 150 Seats in MP, Shivraj Singh Chouhan VD Sharma React

MP Politics: राहुल का दावा- मध्य प्रदेश में 150 सीटें जीतेंगे, शिवराज ने बताया इसे 'ख्याली पुलाव'

Mon, 29 May 2023 04:53 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/नई दिल्ली Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 29 May 2023 04:53 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों की तैयारी के तौर पर दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। इसके बाद राहुल गांधी ने दावा किया कि हम मध्य प्रदेश में कर्नाटक को रिपीट करने जा रहे हैं। 150 सीटें जीतेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे ख्याली पुलाव बताया है। 
 

विज्ञापन
MP Politics: Rahul Gandhi Says Will Win 150 Seats in MP, Shivraj Singh Chouhan VD Sharma React
shivraj and rahul

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ केंद्रीय नेतृत्व ने सोमवार को गहन मंथन किया। चार-पांच महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति को अंतिम रूप दिया। बैठक के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने दावा किया कि हम मध्य प्रदेश में कर्नाटक को रिपीट करने जा रहे हैं। मध्य प्रदेश में 150 सीटें जीतेंगे। हालांकि, भाजपा ने इस पर चुटकी ली है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे ख्याली पुलाव बताया तो भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मुंगेरीलाल के हसीन सपने। 

विज्ञापन


विज्ञापन



दरअसल, दिल्ली में सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, दिग्विजय सिंह सहित सभी वरिष्ठ नेताओँ के साथ चुनावी कार्य योजना बनाने के लिए बैठक की। बैठक के बाद राहुल गांधी ने पत्रकारों से कहा कि मध्य प्रदेश को लेकर हमारा लंबा-चौड़ा डिस्कशन हुआ। हमें 136 सीटें कर्नाटक में मिली है और हमारा इंटरनल असेसमेंट है कि मध्य प्रदेश में 150 सीटें मिलने जा रही है। कर्नाटक को हम रिपीट करने वाले हैं। मुख्यमंत्री का चेहरा क्या कमलनाथ होंगे? इस सवाल पर राहुल ने जवाब टाल दिया और बोले कि हमारी 150 सीटें आने वाली हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कमलनाथ बोले- हम एकता के साथ चुनाव लड़ेंगे
कमलनाथ ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। चुनावों में चार-साढ़े चार महीने बचे हैं। चुनावों के लिए कैसी रणनीति बनाई जाए? मध्य प्रदेश का भविष्य कैसे सुरक्षित रखा जाए? इस पर चर्चा हुई। यह प्रश्न केवल कांग्रेस का नहीं है बल्कि पूरे मध्य प्रदेश के भविष्य का सवाल है। कैसा मध्य प्रदेश हम चाहते हैं? क्या-क्या मुद्दे हमारे होंगे? किस आधार पर हम चुनाव लड़ेंगे? इन पर भी चर्चा हुई। हम सब एकता के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे। 

शिवराज-वीडी ने किया राहुल पर हमला
राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मन के बहलाने को (राहुल) बाबा ख्याल अच्छा है। मध्य प्रदेश में भाजपा 200 से अधिक सीटें जीतेगी। उन्हें ख्याली पुलाव पकाने हैं तो पकाते रहे। वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखने में किसी का कुछ जाता नहीं है। राहुल गांधी कांग्रेस की चिंता करें। विधानसभा चुनाव में हम 200 पार के नारे को साकार करेंगे। बंटाधार सरकार और कमलनाथ सरकार ने गरीबों के हक को छीना था। 2023 के चुनाव में भाजपा इतिहास बनाएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed