फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics: Mohan reached State President Sharma's house before the oath, round of meetings continued through

Mp Politics: शपथ से पहले मोहन पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष शर्मा के घर, दिनभर चला मुलाकातों का दौर

Tue, 12 Dec 2023 10:48 PM IST
नितिन तिवारी न्यूज डेस्क अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क अमर उजाला भोपाल Published by: नितिन तिवारी Updated Tue, 12 Dec 2023 10:48 PM IST
सार

मोहन यादव बुधवार को सुबह 11 बजे सीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इससे पहले मंगलवार को उनका मेल मिलाप का दौर चला। पूर्व गृहमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, भाजपा और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के साथ उनकी भेंट चर्चा का विषय रही

विज्ञापन
MP Politics: Mohan reached State President Sharma's house before the oath, round of meetings continued through
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के सरकारी निवास पर मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधायक दल के नेता चुने गए मोहन यादव मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पूर्व संध्या पर मंगलवार रात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के सरकारी निवास पर पहुंचे। यहां यादव ने शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। शर्मा ने भी यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्हें अंग वस्त्र पहनाया। इससे पहले शर्मा ने यादव के साथ शपथ ग्रहण स्थल का जायजा भी लिया। दोनों कार्यक्रम को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। कार्यवाहक सीएम शिवराज भी इस मौके पर मोजूद रहे। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद से ही यादव अपने सभी वरिष्ठ जनों से मेल मुलाकात कर रहे हैं। सुबह विरोधी दल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भी यादव से सौजन्य भेंट की थी।  
विज्ञापन


इनसे भी की मुलाकात
इधर, भाजपा विधायक दल के नेता मोहन यादव ने पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती से भी मुलाकात की। यादव सबसे पहले सुबह करीब  11 बजे पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के निवास पर पहुंचे। यहां मिश्रा ने यादव को विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।  इसके बाद यादव ने दोपहर में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के निवास पर पहुंचकर मुलाकात की। यादव ने उनसे आशीर्वाद लिया। भारती ने यादव को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed