{"_id":"6a01f42f0b6bf68cf00e4a18","slug":"mp-politics-minister-narendra-shivaji-patel-attacks-rahul-gandhi-says-there-has-never-been-such-a-foolish-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Politics: मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल का राहुल गांधी पर हमला, बोले- ऐसा मूर्ख नेता प्रतिपक्ष अभी तक नहीं हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Politics: मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल का राहुल गांधी पर हमला, बोले- ऐसा मूर्ख नेता प्रतिपक्ष अभी तक नहीं हुआ
Mon, 11 May 2026 08:52 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Mon, 11 May 2026 08:52 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बचत और संयम की अपील को लेकर सियासत तेज हो गई है। मध्य प्रदेश के मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के पुराने दौर की अपीलों का जिक्र किया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसाधनों की बचत और सुविधा-विलासिता में संयम बरतने की अपील को लेकर सियासत तेज हो गई है। इसी मुद्दे पर मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा निशाना साधा है। नरेंद्र शिवाजी पटेल ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि देश ने ऐसे दौर भी देखे हैं, जब तत्कालीन कांग्रेस सरकारों ने नागरिकों से “एक समय का खाना छोड़ने”, “सोना और धन सरकारी खजाने में दान करने”, “बचत करने और अतिरिक्त टैक्स देने” जैसी अपीलें की थीं। उन्होंने कहा कि उस समय की परिस्थितियों को देखते हुए इन अपीलों की जरूरत रही होगी और वे उनकी आलोचना नहीं कर रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बचत और संयम संबंधी अपील पर नेता प्रतिपक्ष की टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है।
ये भी पढ़ें- MP News: मुकदमे की मंजूरी को लेकर असमंजस, मंत्री विजय शाह पर फंसा पेंच, अब फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा
अपनी ही पार्टी के इतिहास और पूर्वजों के फैसलों की जानकारी नहीं
उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को अपनी ही पार्टी के इतिहास और पूर्वजों द्वारा लिए गए फैसलों की जानकारी नहीं है। पटेल ने कहा कि पारिवारिक विरासत के कारण मिले पद पर बैठे नेता प्रतिपक्ष की टिप्पणी कांग्रेस की पूर्व सरकारों और उनके नेताओं का भी अपमान है। नरेंद्र शिवाजी पटेल ने राहुल गांधी को लेकर कहा, “ऐसा मूर्ख नेता प्रतिपक्ष अभी तक नहीं हुआ, जिसको अपने पूर्वजों का भी ज्ञान नहीं है।”
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- कूनो से आजाद हुए दो और चीते: सीएम यादव बोले- 'प्रोजेक्ट चीता' में रोज कीर्तिमान रच रहा एमपी; कुल संख्या हुई 57
पारिवारिक कब्जे के कारण मिले पद पर बैठे नेता प्रतिपक्ष
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस सरकारों के समय “एक समय का खाना छोड़ दो” जैसी अपीलें की गई थीं। वह उन अपीलों की तत्कालीन परिस्थितियों को देखते हुए आलोचना नहीं कर रहे हैं, लेकिन वर्तमान में “सोने की चम्मच लेकर पैदा हुए” और “पारिवारिक कब्जे के कारण मिले पद पर बैठे” नेता प्रतिपक्ष की टिप्पणी उनके ही पूर्वजों का अपमान है।