फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics: List of first candidates of Congress and second of BJP trapped in 'fear factor'

MP Politics: 'फियर फैक्टर' में फंसी कांग्रेस की पहली और भाजपा की दूसरी प्रत्याशियों की सूची

Sun, 17 Sep 2023 08:08 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 17 Sep 2023 08:08 PM IST
सार

भाजपा को जन आशीर्वाद यात्रा एवं कार्यकर्ता महाकुंभ और कांग्रेस को जनाक्रोश में आक्रोश छलकने का भय सता रहा। 

विज्ञापन
MP Politics: List of first candidates of Congress and second of BJP trapped in 'fear factor'
भाजपा और कांग्रेस - फोटो : logo

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव नवंबर में होने हैं। इससे पहले भाजपा और कांग्रेस दोनों दल के नेता तैयारी में जुट गए हैं। अब दोनों ही दलों के नेताओं को जिताऊ उम्मीदवारों की तलाश है। इस बीच कांग्रेस पहली और भाजपा ने अपनी दूसरी प्रत्याशियों की सूची को रोक दिया है। माना जा रहा है कि दोनों ही दलों को सूची के बाद असंतुष्टों के आक्रोश फूट पड़ने का डर है, इसलिए कांग्रेस जनाक्रोश यात्रा पूरी होने का और भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा संपन्न होने का इंतजार कर रही है। माना जा रहा है कि दोनों दल अपनी यात्राओं के बाद प्रत्याशियों का एलान कर सकते हैं। 
विज्ञापन


भाजपा ने 13 सितंबर को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक की थी। इसमें करीब 40 नामों पर मुहर लगा दी गई है। हालांकि, इस सूची के नामों की घोषणा भाजपा ने अब तक नहीं की है। जबकि इससे पहले केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के अगले ही दिन भाजपा ने 39 हारी सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया था। इसके बाद कई सीटों पर प्रत्याशियों का विरोध शुरू हो गया था। कई जगह जन आशीर्वाद यात्रा में भी इसका असर देखने को मिला। अब पार्टी भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ आयोजित कर रही है। इसमें 10 लाख कार्यकर्ताओं का एकजुट करने का लक्ष्य रखा गया है। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। पार्टी अब कार्यकर्ता महाकुंभ के बाद अपनी दूसरी सूची का एलान करने की योजना पर काम कर रही है, ताकि प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद कहीं कोई विरोध प्रदर्शन हो तो उसका कार्यक्रम पर कोई असर ना हो। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने भी तय किए नाम
वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी कई सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप दे दिया है। लेकिन पार्टी प्रदेश में भाजपा के खिलाफ और अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है। 19 सितंबर से पांच अक्तूबर तक निकलने वाली जन आक्रोश यात्रा को पार्टी एकजुटता से निकालना चाहती है। कांग्रेस में भी एक सीट पर कई दावेदार हैं। ऐसे में प्रत्याशियों की घोषणा होने पर विरोध बढ़ेगा। इसका असर जन आक्रोश यात्रा पर पड़ेगा। यही वजह है कि कांग्रेस भी विरोध को रोकने के लिए उम्मीदवारों के नाम का एलान करने से बच रही है। वहीं, कांग्रेस भाजपा की पहली सूची में घोषित प्रत्याशियों के प्रचार-प्रसार को चुनावी खर्च में जोड़ने की मांग कर रही है। इसको लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग को शिकायत भी की है। इसके अलावा कांग्रेस के पास फंड नहीं होने की भी बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed