फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics: Jyotiraditya Scindia hit back at Kamal Nath, said it is good that your cannon does not fit in the

MP Politics: ज्योतिरादित्य सिंधिया का कमलनाथ पर पलटवार, बोले- अच्छा हुआ आपकी तोप की परिभाषा में फिट नहीं हुआ

Fri, 20 Jan 2023 09:38 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 20 Jan 2023 09:38 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर सीएम शिवराज और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पलटवार किया है। दोनों ने ही कमलनाथ की 15 महीने की सरकार के कार्यकाल पर सवाल उठाए हैं। 

विज्ञापन
MP Politics: Jyotiraditya Scindia hit back at Kamal Nath, said it is good that your cannon does not fit in the
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव नवंबर में होने हैं। इसके पहले ही प्रदेश में सियासत गरमा गई है। कमलनाथ के तोप वाले बयान पर पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पलटवार किया है। सिंधिया ने मध्य प्रदेश कांग्रेस की 15 माह की सरकार के काम पर तंज किया है।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि मध्य प्रदेश कांग्रेस के 15 महीनों की तोप सरकार का रिकॉर्ड। तबादला उद्योग, वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार, माफिया-राज। सिंधिया ने आगे लिखा कि कमलनाथ जी, अच्छा है आपकी इस तोप की परिभाषा में फिट नहीं हुआ। कमलनाथ ने टीकमगढ़ में मीडिया के सवाल पर ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा था। कमलनाथ ने कहा था कि सिंधिया यदि तोप होते तो भाजपा ग्वालियर और मुरैना का महापौर चुनाव क्यों हारती। हमें किसी सिंधिया की जरूरत नहीं हैं। 

विज्ञापन

बता दें 2018 में कांग्रेस के सत्ता में आने के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बड़ी भूमिका निभाई थी, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गए थे। इसके चलते 15 महीने में ही कांग्रेस की सरकार गिर गई थी। अब कांग्रेस सत्ता में वापस आने के लिए जोर लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम का कमलनाथ पर पलटवार
कमलनाथ के बयान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया के सवाल पर कहा कि वे तो कुछ भी कहते रहते हैं। मैं अपनी ऊर्जा इस पर नहीं लगाता कि वे क्या कहते हैं। उन्हें कहना है मुझे करना है। उन्होंने वचन पत्र में जो वादे किए थे, पूरे नहीं किए। रोज ट्वीट करके वही वादे दोहराते रहते हैं। काठ की हांडी एक बार चढ़ गई गई थी 2018 में, अब बार-बार थोड़ी चढ़ेगी। 10 दिन में कर्जा माफ करने वाले कर्जा माफ नहीं कर पाए,  ट्वीट कर देते हैं। रोजगार की बात करने वाले एक को भी बेरोजगारी भत्ता नहीं दे पाए। ट्विटर पर कुछ भी कह देना उससे प्रदेश का भी भला नहीं होगा और कांग्रेस कभी भला नहीं है। सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश विकास के जिस मुकाम पर पहुंचा है अद्भुत है। हमारी विकास यात्रा जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed