फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics: Jitu Patwari's new bet, says- Congress govt will not charge the recruitment exam fee

MP Politics: जीतू पटवारी का नया दांव, बोले- एमपी में कांग्रेस सरकार बनी तो भर्ती परीक्षा शुल्क नहीं लेंगे

Sat, 11 Feb 2023 05:41 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 11 Feb 2023 05:41 PM IST
सार

कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर मध्यप्रदेश में बेरोजगारों से भर्ती परीक्षा शुल्क के तौर पर एक रुपया भी नहीं लेंगे।
 

विज्ञापन
MP Politics: Jitu Patwari's new bet, says- Congress govt will not charge the recruitment exam fee
Jitu patwari

विस्तार

पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर बेरोजगारों से एक रुपया भी नहीं लेंगे। राजस्थान सरकार बजट में फैसला ले चुकी है। यही फैसला मध्यप्रदेश में भी लेंगे। इससे प्रदेश के तीस लाख से ज्यादा रजिस्टर्ड बेरोजगारों को फायदा मिलेगा।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश में इस साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। पूर्व मंत्री पटवारी ने व्यावसायिक परीक्षा मंडल और बेरोजगारों का मुद्दा उठाया है। व्यापमं का नाम बदलकर अब मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल कर दिया गया है। पटवारी ने कहा कि शिवराज सरकार बेरोजगारों से फीस लेना बंद करें। हम इस मुद्दे को लगातार उठा रहे हैं। मुख्यमंत्री से लिखित में मांग कर चुके हैं। विधानसभा में मुद्दा उठा चुके हैं। बावजूद सरकार बेरोजगारों से भर्ती परीक्षा शुल्क वसूल रही है, जो सही नहीं है।
विज्ञापन


हम बेरोजगारों से कोई पैसा नहीं लेंगे
जीतू पटवारी ने शनिवार को कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही भर्ती परीक्षा शुल्क माफ होगा। राजस्थान सरकार के बजट में युवाओं से कोई भर्ती परीक्षा शुल्क नहीं लेने का प्रस्ताव है। इससे राजस्थान के चालीस लाख युवाओं को फायदा मिलेगा। हम भी यह मांग प्रदेश में उठा रहे हैं, लेकिन भाजपा सरकार ने फैसला नहीं लिया है। मध्यप्रदेश के पास 500 करोड़ रुपये की एफडी है, जो बेरोजगारों के रुपये है। यह राशि उसी व्यापमं के पास है, जिस पर पेपर लीक समेत कई आरोप लगे हैं और प्रदेश कलंकित हुआ है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनते ही फैसला लेंगे। बेरोजगारों से एक रुपया भी नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने कसा तंज- ना नौ मन तेल होगा और ना राधा नाचेगी
भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने पटवारी के वादे पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि पटवारी कह रहे हैं कि हमारी सरकार आने पर हम बेरोज़गारों से एक रुपया नहीं लेंगे। अरे पटवारी जी, आपने तो अपनी सरकार में बेरोज़गारों को चार हजार रुपया महीना स्टाइपेंड और बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, एक रुपया भी दिया था क्या..? पहले वाले वादे का क्या हुआ..? पहले तो “ना नौ मन तेल होगा और ना राधा नाचेगी।” वैसे भी जो कमलनाथ जी आपको संगठन में तक तो रहने नहीं दे रहे हैं। कार्यकारी अध्यक्ष का पद तक तो छीन लिया आपसे। वो सरकार (जो कभी आना नहीं है) में आपको कोई पद देंगे क्या, जो आप बगैर अधिकार के अभी से झूठे वादे करना शुरू हो गए?


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed