फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics: Irregularities in giving leases to tribals, Kamal Nath targeted Shivraj

MP Politics: आदिवासियों को पट्टे दिए जाने में गड़बड़ी, कमलनाथ बोले- CM बने भ्रष्टाचार में नवाचार की पाठशाला

Fri, 22 Sep 2023 08:57 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 22 Sep 2023 08:57 AM IST
सार

MP Politics: PCC चीफ कमलनाथ ने श्योपुर में आदिवासी परिवारों के साथ पट्टे दिए जाने में हुई गड़बड़ी सामने आने पर प्रदेश सरकार को घेरा है। नाथ ने सोशल मीडिया पोस्ट कर सीएम से कहा कि आपने आदिवासियों पर अत्याचार की सारी हदें पार कर दी हैं। अब तक जनता आरोप लगाती थी, लेकिन अब तो सरकारी अधिकारी भी इस पर मुहर लगा रहे हैं।

विज्ञापन
MP Politics: Irregularities in giving leases to tribals, Kamal Nath targeted Shivraj
कमलनाथ-शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश की राजनीति जितनी इन दिनों धरातल पर हो रही है, उससे कहीं अधिक सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही है। नेताओं का ट्विटर के जरिए एक दूसरे पर निशाना साधना सवाल पूछना जारी है। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने भी एक बार फिर ट्विटर के जरिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है। उन्होंने श्योपुर में आदिवासी परिवारों को पट्टे दिए जाने में सामने आई गड़बड़ी के मामले में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सीएम के सामने कई सवाल रखें। उन्होंने एक्स पर लिखा कि शिवराज जी, आप भ्रष्टाचार में नवाचार की पाठशाला बन गए हैं। आपने आदिवासियों पर अत्याचार की सारी हदें पार कर दी हैं। अब तक जनता आरोप लगाती थी, लेकिन अब तो सरकारी अधिकारी भी इस पर मुहर लगा रहे हैं। कमलनाथ आगे लिखते हैं कि आदिवासी बहुल श्योपुर जिले के कलेक्टर ने खुलासा किया है कि जिले में बड़े पैमाने पर बाहरी लोगों को अवैध पट्टे दिए गए हैं। आदिवासियों के नाम पर दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के लोगों को पट्टे दे दिए गए हैं। इस घोटाले में आपकी पूरी सरकारी मशीनरी शामिल है। वहीं, पूर्व सीएम ने सीएम शिवराज से कुछ सवाल भी पूछे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


कमलनाथ के सवाल 
आदिवासी समाज आपसे पूछता है कि आपने उनके हिस्से की ज़मीन क्यों हड़पी?
जब इतने समय से पट्टों की यह बंदरबांट चल रही थी तो आप ने चुप्पी क्यों साध रखी है?
खुद कलेक्टर के घोटाला उजागर करने के बाद भी आप ने खामोशी ओढ़ रखी है?
क्या आप बताएंगे कि आपकी कमिशनराज सरकार ने पट्टा घोटाला में कितना कमिशन खाया?
क्या आप बताएंगे कि ये पट्टे किन लोगों को दिए गए और भाजपा से उनका क्या सम्बंध है?


ये है मामला
आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र श्योपुर जिले में बहुसंख्या में सरकारी जमीन के पट्टे ऐसे लोगों को बांट दिए गए हैं जो मध्यप्रदेश के निवासी ही नहीं हैं। ऐसे लोगों में दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के कई लोग शामिल हैं। इन लोगों ने सरकारी अधिकारियों और पटवारी से सांठगांठ करके यह जमीन अपने नाम कर ली और अब उसे बेचने की फिराक में लगे हुए हैं। बताया जा रहा है कि इस बात का खुलासा खुद कलेक्टर संजय कुमार की जांच पड़ताल में हुआ है। वहीं, खुलासा होने के बाद कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed