फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics: Former MLA Mamta Meena left BJP and joined Aam Aadmi Party, may contest elections from Chachoda

MP Politics: भाजपा छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हुईं पूर्व विधायक ममता मीणा, चाचौड़ा से लड़ सकती है चुनाव

Thu, 21 Sep 2023 06:36 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 21 Sep 2023 06:36 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने के बाद ममता मीणा ने कहा कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी मुझे देगी मैं पूरी निष्ठा के साथ उसे निभाने की कोशिश करूंगी।
 

विज्ञापन
MP Politics: Former MLA Mamta Meena left BJP and joined Aam Aadmi Party, may contest elections from Chachoda
भाजपा की पूर्व विधायक ममता मीणा आप में शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले नेताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में आने जाने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को चाचौड़ा से पूर्व भाजपा विधायक ममता मीणा दिल्ली में आम आदमी पार्टी में शामिल हुई। 
विज्ञापन


आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ममता मीणा को पार्टी की सदस्यता दिलाई और उन्हें गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर मध्य प्रदेश के प्रभारी और दिल्ली के विधायक बीएस जून भी मौजूद रहे। ममता मीणा करीब 18 सालों से मध्य प्रदेश की राजनीति में सक्रिय हैं। 2005 में उन्होंने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव 13 हजार वोटों से जीता। ममता मीणा गुना की जिला पंचायत अध्यक्ष भी रहीं। 2013 में ममता मीणा ने भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा और करीब 34 हजार वोटों से जीत दर्ज की। 2022 में ममता मीणा ने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीता। आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने के बाद ममता मीणा ने कहा कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी मुझे देगी मैं पूरी निष्ठा के साथ उसे निभाने की कोशिश करूंगी।
विज्ञापन


वहीं आप के प्रदेश प्रभारी और दिल्ली के विधायक बीएस जून ने ममता मीणा के पार्टी में शामिल होने पर कहा कि पार्टी की नीतियों और दिल्ली सरकार के विकास कामों से प्रभावित होकर लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। एमपी में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों से लोग परेशान है और अबकी बार बदलाव चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed