फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics Former Congress MLA Arya joined BJP says dictatorship going on in Congress

MP Politics: कांग्रेस के पूर्व विधायक आर्य ने थामा भाजपा का दामन, बोले- कांग्रेस में चल रही तानाशाही

Thu, 04 Jan 2024 06:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 04 Jan 2024 06:31 PM IST
सार

कांग्रेस के पूर्व विधायक कमलापत आर्य ने कांग्रेस छोड़ कर बीजेपी जॉइन कर ली। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया।

विज्ञापन
MP Politics Former Congress MLA Arya joined BJP says dictatorship going on in Congress
आर्य ने थामा भाजपा का दामन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विधानसभा चुनाव के समाप्त होने के बाद भी कांग्रेस नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। कांग्रेस के एक और पूर्व विधायक ने गुरुवार को पार्टी को अलविदा कह दिया है। कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक कमलापत आर्य ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

विज्ञापन


हालांकि, आर्य पहले भाजपा में ही थे और वे कांग्रेस में चले गए थे। ये उनकी घर वापसी है। भाजपा को विधानसभा चुनाव में मिले प्रचंड बहुमत के बाद से ही चुनाव के पहले पार्टी छोड़कर गए नेता अब अपनी वापसी का रास्ता तलाशने में लगे हैं।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने आर्य को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर प्रदेश शासन के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अगव्राल उपस्थित थे। बता दें, आर्य से पहले भी कई बड़े और छोटे नेता कांग्रेस पार्टी को टाटा बाय बाय कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर कमलापत आर्य ने कहा...
उन्होंने पीएम की कार्यशैली से प्रभावित होकर घर वापसी की है। मिशन 2024 में फिर बीजेपी की सरकार बनेगी। आज मैं कांग्रेस के महामंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं। 25 साल से बीजेपी में था। कांग्रेस की तानाशाही देखकर मन भर गया है। मैं भांडेर की जनता की सेवा करता रहूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed