फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics Divisional in-charge ACS and ADG should rest for night in village CM Mohan Yadav instruction

MP News: संभाग प्रभारी ACS और ADG गांव में करें रात्रि विश्राम, बैठक में सीएम मोहन यादव ने दिए ये निर्देश

Tue, 26 Dec 2023 06:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 26 Dec 2023 06:05 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने हाल में एसीएस और एडीजी को संभाग प्रभारी बनाया है। उन्होंने मंगलवार को सभी प्रभारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। साथ ही कहा कि VIP दौरे के समय जनता को न हो कष्ट।

विज्ञापन
MP Politics Divisional in-charge ACS and ADG should rest for night in village CM Mohan Yadav instruction
सीएम मोहन यादव बैठक करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंत्रालय में सोमवार को सभी संभागों के प्रभारी ACS और ADG के साथ बैठक की। इसमें मुख्यमंत्री ने कार्यों में पारदर्शिता लाने की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का सुदृढ़ क्रियान्वयन हो। इसकी सतत मॉनिटरिंग की जाए। VIP दौरे के समय जनता को कष्ट न हो, इसका ध्यान रखा जाए।

विज्ञापन


सीएम ने आगे कहा कि सभी जिलों में कानून व्यवस्था की स्थिति मजबूत रहे। शहरों में यातायात प्रबंध सुगम बनाएं। रेल सुविधाएं बढ़ाने पर अध्ययन कर सुझाव दें। मिलों के श्रमिकों को राहत का काम उज्जैन, इंदौर में हुआ है। ग्वालियर के मिल श्रमिक को देनदारी की राशि प्रदान करने के लिए भी रोडमैप बनाया जाए।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि सभी अधिकारी प्रशासनिक कसावट पर ध्यान दें। गांव में रात्रि विश्राम कर जमीनी हकीकत जानें और समस्याओं को हल करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पटवारी और गांव स्तर के अधिकारी-कर्मचारी जनता को आवश्यक सेवाएं देने के लिए मुख्यालय और मैदान स्तर पर सक्रिय रहें।  सीएम ने आगे कहा कि पुलिस कर्मियों की आवास व्यवस्था बेहतर बनाएं। वरिष्ठ अधिकारी निरंतर समीक्षा करें। मंगलवार की जन सुनवाई के साथ ही अन्य दिनों में भी प्रतिदिन जन समस्याओं को हल किया जाए। मध्यप्रदेश को विकास और कानून व्यवस्था में मिसाल के रूप में स्थापित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में सभी संभागों के प्रभारी अधिकारी ACS और ADG बैठक मौजूद रहे। इसके साथ ही मुख्य सचिव वीरा राणा, DGP सुधीर सक्सेना सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे। बैठक की शुरुआत में अपर मुख्य सचिवों ने संभागों में किए गए दौरे की जानकारी दी। सीएम को जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, संभागों में ली गई अधिकारियों की बैठकों का ब्यौरा दिया।

MP Politics Divisional in-charge ACS and ADG should rest for night in village CM Mohan Yadav instruction
मुख्यमंत्री मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

'विकास और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में मध्यप्रदेश बने मिसाल'
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि संभाग स्तर पर जनता के कल्याण और योजनाओं के क्रियान्वयन को बेहतर बनाने की दृष्टि से राज्य स्तर से वरिष्ठ अधिकारियों को मॉनिटरिंग का दायित्व सौंपा गया है। इससे विभिन्न कठिनाइयां दूर होंगी और प्रशासनिक कसावट के साथ लोगों को सरलता से सेवाएं प्राप्त होंगी। सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने मुख्यालय के साथ ही फील्ड में भी पर्याप्त समय दें। आवश्यकतानुसार रात्रि विश्राम कर जनता की समस्याएं समझते हुए निराकरण की प्रभावी कार्रवाई करें। उज्जैन की विनोद मिल और इंदौर की हुकुमचंद मिल के श्रमिकों को देनदारी की राशि दी गई है।

इसी तरह ग्वालियर की जेसी मिल के श्रमिकों को भी यह लाभ दिलवाने के लिए रोडमैप बनाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों को कहा कि ऐसा कार्य होना चाहिए, जिससे मध्यप्रदेश को विकास और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में मिसाल के रूप में स्थापित किया जा सके। आगामी 20-25 वर्ष की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाएं और लागू करें।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आमजन से प्राप्त होने वाली शिकायतों का समय पर निराकरण हो। अधिकारियों-कर्मचारियों के रात्रि विश्राम के निर्धारित शेड्यूल का भी पालन हो। नगर से ग्राम तक नागरिकों को सरलता से सेवाएं दिलवाने का कार्य होना चाहिए। जिलों में कलेक्टर और कमिश्नर के साथ वरिष्ठ अधिकारी मॉनीटरिंग करेंगे तो कार्य बेहतर होगा। यह वरिष्ठ अधिकारी सेतु की भूमिका निभाएंगे। समन्वय के साथ पारदर्शिता पूर्वक शासन की योजनाओं को लागू करने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अधिकारी आकस्मिक दौरे भी करेंगे, तो जनता को अच्छी सेवाएं मिलेंगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज मंत्रालय सभाकक्ष में एक बैठक में दस संभागों के प्रभारी सभी अपर मुख्य सचिवों और सभी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशकों से चर्चा कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन ने मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में संभाग स्तर पर विकास कार्यों की समीक्षा के पूर्व वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को संभागवार दायित्व सौंपे हैं। इससे अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी प्रभावी अनुश्रवण और पर्यवेक्षण का कार्य सुनिश्चित कर सकेंगे।

जिलों में यदि कोई विषय राज्य स्तर के विभिन्न विभागों के समन्वय से संबंधित होगा, तो उसका निराकरण भी आसान होगा। इस व्यवस्था के तहत अपर मुख्य सचिव द्वारा दो महीने में कम से कम एक बार संभाग के जिलों का भ्रमण कर प्रतिमाह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी। जिलों के लिए चिन्हित प्रमुख योजनाओं और परियोजनाओं की समीक्षा के साथ ही मुख्यमंत्री की संभागीय बैठकों में भी अपर मुख्य सचिव उपस्थित रहेंगे। इसी तरह दस संभागों में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारियों को कानून व्यवस्था और पुलिस के कार्यों की समीक्षा का दायित्व सौंपा गया है।

'धार्मिक प्रतिमाएं और अन्य कलात्मक सामग्री स्थानीय तौर पर निर्मित हो'
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज प्रदेश के प्रमुख धार्मिक और आध्यात्मिक स्थानों पर मूर्तियों के विक्रय और भगवान जी के वस्त्रों के विक्रय का कार्य होता है। यह सामग्री अन्य प्रांतों से आती है। स्थानीय लोगों को रोजगार देने और स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के लिए कला शिविर लगाकर ऐसे सामग्री के निर्माण के लिए दक्ष बनाया जाए। लघु उद्योगों को प्रोत्साहित किया जाए। स्थानीय लोगों की भी आय वृद्धि होगी और विविध वस्तुओं की उपलब्धता से धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा भी मिलेगा।

'देश के प्रख्यात धर्म स्थलों की व्यवस्थाओं का करें अध्ययन'
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि तिरूपति की तर्ज पर उज्जैन में भी ट्रैफिक व्यवस्था के लिए कदम उठाएं जाएं। श्रद्धालुओं को आने-जाने में असुविधा न हो। यात्रियों का अधिक समय जाया न हो और वे आसानी से कम समय में दर्शन कर अन्य स्थान के लिए रवाना हो सके, ऐसी व्यवस्था विकसित की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि संक्रांति, सावन, माघ आदि के अवसर पर बुजुर्ग यात्री कुछ दिन विश्राम कर सकें, इसके लिए धर्म स्थलों के नजदीक आश्रम एवं अन्य आवासीय व्यवस्था  की जाए।

'कृषि के साथ पशुपालन और अन्य गतिविधियों के लिए सहयोग करें'
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में किसानों को कृषि कार्य के साथ ही पशुपालन के लिए आवश्यक सहयोग दिया जाए। विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करते हुए उनकी आय वृद्धि के प्रयास हों। गुजरात जैसे राज्यों में ग्रामोद्योग के सफल प्रयोग हुए हैं, इन्हें मध्यप्रदेश में लागू किया जाए।

'अकेले इंदौर में तेज ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर अंकुश के लिए 12 हजार कार्रवाईयां'
बैठक में बताया गया कि गत सप्ताह राज्य शासन द्वारा निर्धारित मापदंड से तेज आवाज वाले ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर अंकुश के लिए निर्देश दिए गए थे। इसके परिपालन में अकेले इंदौर में 12 हजार कार्रवाईयां की गई हैं। इसी तरह आदतन अपराधियों के विरूद्ध सख्ती बरती जा रही है। करीब एक हजार प्रकरण चिन्हित किए गए हैं। इनसे संबंधित प्रक्रियात्मक कार्रवाई चल रही है।

इंदौर और उज्जैन में होमगार्ड जवानों को पुलिस बैंड प्रशिक्षण की पहल हुई है। यातायात व्यवस्था में सुधार की पहल भी की गई है। युवाओं द्वारा नशीले पदार्थों के उपयोग के नुकसान बताने के लिए आवश्यक जागरुकता अभियान के लिए सामाजिक न्याय विभाग के समन्वय से प्रयास किए जाएंगे। रिक्त पदों की पूर्ति के लिए भी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

बैठक में मुख्य सचिव वीरा राणा, पुलिस महानिदेशक एसके सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव राघवेन्द्र सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में अपर मुख्य सचिवगण ने संभागों में किए गए भ्रमण और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, संभागों में ली गई अधिकारियों की बैठकों का ब्यौरा दिया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशकों ने भी संभागों में प्रारंभ बैठकों का विवरण दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रमुख निर्देश

  • जनहित से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता रहे, वरिष्ठ अधिकारी निरंतर समीक्षा करें

  • सरकार की योजनाओं का सुदृढ़ क्रियान्वयन हो

  • योजनाओं की सतत मॉनिटरिंग की जाए

  • सभी क्षेत्रों में कानून व्यवस्था की स्थिति मजबूत रहे

  • पटवारी और अन्य कर्मचारी रात्रि विश्राम कर ग्रामों की समस्याएं हल करें

  • अधिकारी-कर्मचारी जनता को आवश्यक सेवाएं देने के लिए अपने मुख्यालय और मैदान स्तर पर सक्रिय रहें

  • शहरों में यातायात प्रबंध सुगम बनाएं। रेल सुविधाएं बढ़ाने पर भी अध्ययन कर सुझाव दें

  • केन्द्रीय रेल मंत्री को आवश्यक प्रस्ताव शीघ्र भेजे जाएंगे

  • मिलों के श्रमिकों को राहत का कार्य उज्जैन, इंदौर में हुआ है, ग्वालियर की जेसी मिल के श्रमिकों को भी लाभान्वित करें

  • प्रशासनिक कसावट पर ध्यान दिया जाए

  • पुलिस कर्मियों की आवास व्यवस्था बेहतर बनाएं

  • मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई के साथ समस्याएं प्रतिदिन हल की जाएं

  • वीआईपी दौरे के समय आम जनता को कष्ट न हों, यह भी ध्यान रखें

  • मध्यप्रदेश को विकास और कानून व्यवस्था में मिसाल के रूप में स्थापित करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed