फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics: Discussion on seats of current MLAs in Congress Screening Committee, list to be released after Oc

MP Politics: कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी में वर्तमान विधायकों की सीटों पर चर्चा, पांच अक्टूबर के बाद आएगी सूची

Wed, 13 Sep 2023 10:48 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 13 Sep 2023 10:48 PM IST
सार

दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की लगातार दूसरे दिन प्रत्याशियों को लेकर मंथन हुआ। बुधवार को कांग्रेस के वर्तमान विधायकों की सीटों को लेकर चर्चा हुई।

विज्ञापन
MP Politics: Discussion on seats of current MLAs in Congress Screening Committee, list to be released after Oc
कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा की कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है। दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की लगातार दूसरे दिन प्रत्याशियों को लेकर मंथन हुआ। बुधवार को कांग्रेस के वर्तमान विधायकों की सीटों को लेकर चर्चा हुई। इसमें कुछ भी तय नहीं हुआ। अब एक दौरे की बैठक ओर होगी। अभी बैठक को लेकर तारीख तय नहीं है। हालांकि अब कांग्रेस की सूची पांच अक्टूबर के बाद ही आने की संभावना है। इसका कारण गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) की भोपाल में रैली होना है। 
विज्ञापन


कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, सदस्य अजय कुमार लल्लू, सत्यपागिरी उलाका उपस्थित थे। वहीं, समिति के विशेष आमंत्रित सदस्यों में मध्य प्रदेश में अरुण यादव, सुरेश पचौरी, अजय सिंह राहुल भी मौजूद थे। इसके अलावा प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, पीसीसी चीफ कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कमलेश्वर पटेल, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह बैठक में मौजूद थे। पार्टी सूत्रों के अनुसार स्क्रीनिंग कमेटी में दूसरे दिन वर्तमान विधायकों की सीटों को लेकर चर्चा हुई। इसमें केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश के सदस्यों से वन टू वन बातचीत की। हालांकि बैठक में प्रत्याशियों के चयन को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया जा सका। अब एक दौर की बैठक और होगी। इसके बाद अक्टूबर के पहले सप्ताह के बाद ही पहली सूची जारी हो सकती है। दरअसल कांग्रेस को भी टिकट नहीं मिलने से नाराज नेताओं के विरोध का डर है। अक्टूबर के पहले सप्ताह में भोपाल में इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) की पहली रैली होना है। इसके पहले कांग्रेस यदि सूची जारी कर सकती है तो पार्टी में टिकट नहीं मिलने से नाराजगी और विरोध सामने आ सकता है। बता दें विधानसभा के अनुसार कांग्रेस के पास 96 सीट है। हालांकि एक विधायक सचिन बिरला ने भाजपा ज्वाइंन कर ली है। ऐसे में कांग्रेस के वर्तमान में 95 विधायक है। 
विज्ञापन


20 से शुरू हो सकती है जन आक्रोश यात्राएं 
भाजपा की जन आवाशीर्वाद यात्रा के जवाब में कांग्रेस जन आक्रोश यात्राएं निकालने जा रही है। इसकी रूपरेखा और तारीख तय करने को लेकर शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने बैठक बुलाई है। इसमें यात्राएं के 20 सितंबर से शुरू करने को लेकर निर्णय लिया जा सकता है। कांग्रेस संभागअनुसार सात यात्राएं निकालेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed