फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics: Congress Legislature Party's dinner diplomacy, Singhar fills his team with enthusiasm

MP Politics: कांग्रेस विधायक दल की डिनर डिप्लोमेसी, नेता-प्रतिपक्ष सिंघार ने भरा अपनी टीम में जोश

Mon, 18 Dec 2023 08:33 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 18 Dec 2023 08:33 PM IST
सार

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में आगामी रणनीति बनाई गई। इसके साथ ही बैठक में पहली बार के विधायकों को विधानसभा के नियमों से अवगत करवाया गया। 

विज्ञापन
MP Politics: Congress Legislature Party's dinner diplomacy, Singhar fills his team with enthusiasm
भोपाल में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र के पहले दिन सोमवार को कांग्रेस विधायक दल की डिनर डिप्लोमेसी देखने को मिली। विधानसभा की कार्यवाही समाप्त होने के बाद कांग्रेस विधायक शाम को एक बार फिर होटल लेक व्यू रेजिडेंसी में जुटे। नव निर्वाचित नेताप्रतिपक्ष उमंग सिंघार और उपनेता हेमंत कटारे ने सभी विधायकों का स्वागत किया।
विज्ञापन


बैठक में विधायकों को बताया गया कि वे किस प्रकार से सदन की कार्यवाही में भाग ले सकते हैं। वे किन किन नियमों के तहत सदन में अपनी आवाज उठा सकते हैं। साथ ही आगामी रणनीति को लेकर भी बैठक में बातचीत हुई। विधानसभा उपाध्यक पद को लेकर भी चर्चा की गई। 
विज्ञापन


रावत ने दी सफाई
कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत ने कहा कि विधायक गण आपस में चर्चा कर सकें इसके लिए यह बैठक बुलाई गई है। अपनी नाराजगी की खबरों को लेकर रावत में कहा कि मैं नाराज नहीं हूं मेरा भी मानना है कि युवा नेतृत्व को आगे लाना चाहिए। उन्हें मौका मिलना चाहिए। हम सभी कांग्रेस साथी एक हैं। सदन में अंदर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर हटा कर संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की तस्वीर लगाए जाने पर रावत ने कहा कि अंबेडकर की तस्वीर लगाई जाने का हम स्वागत करते हैं, लेकिन पंडित नेहरू की तस्वीर हटाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed