फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Mp Politics: Congress Legislature Party meeting on 14th, Leader of Opposition will be elected

Mp Politics: कांग्रेस विधायक दल की बैठक 14 को, चुना जायेगा नेताप्रतिपक्ष

Tue, 12 Dec 2023 07:43 PM IST
नितिन तिवारी न्यूज डेस्क अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क अमर उजाला भोपाल Published by: नितिन तिवारी Updated Tue, 12 Dec 2023 07:43 PM IST
सार

16वीं विधानसभा के लिए कांग्रेस गुरुवार को अपना विधायक दल का नेता चुनेगी। इसके लिए सभी विधायकों को भोपाल बुलाया गया है। यह सभी मिलकर विधायक दल के नेता का चयन करेंगे। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मोजूद रहेंगे।

विज्ञापन
Mp Politics: Congress Legislature Party meeting on 14th, Leader of Opposition will be elected
मध्य प्रदेश कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस के विधायक दल की बैठक गुरुवार 14 दिसंबर को होगी। बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में  सुबह 11:00 बजे से शुरु होगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, चुनाव प्रभारी रणदीप सुरजेवाला और स्क्रूतनी कमेटी के चेयरमैन भंवर जितेंद्र सिंह भी बैठक में विशेष रूप से मोजूद रहेंगे। इसमें 16वीं विधानसभा के लिए कांग्रेस के विधायक दल के नेता का किया जायेगा। जानकारी के अनुसार पूर्व नेताप्रतिपक्ष अजय सिंह, पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन, पूर्व मंत्री उमंग सिंघार और विधायक राव निवास रावत के नाम चर्चाओं में हैं। इनमें से किसी एक को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना जा सकता है। बता दें, अजय सिंह पूर्व में दो बार नेताप्रतिपक्ष रह चुके हैं जबकि बाला बच्चन भी उप नेताप्रतिपक्ष का जिम्मा विधानसभा में संभाल चुके हैं। राम निवास रावत ओबीसी वर्ग से आते हैं और संसदीय कार्यवाही के अच्छे जानकर माने जाते हैं। उमंग सिंघार युवा चेहरे आदिवासी वर्ग से आते हैं और राहुल गांधी के करीबी कहलाते हैं। 
विज्ञापन


ओबीसी वर्ग को मोका
मध्य प्रदेश की राजधानी इस वक्त ओबीसी वर्ग के इर्द-गिर्द घूम रही है। भारतीय जनता पार्टी ने भी ओबीसी चेहरे पर ही दांव लगाया है। बीजेपी ने मोहन यादव को अपना विधायक दल का नेता चुना है जो बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। ऐसे में कांग्रेस भी किसी ओबीसी चेहरे को ही नेता प्रतिपक्ष चुन सकती है। ओबीसी चेहरे को प्राथमिकता दी गई तो रामनिवास रावत नेताप्रतिपक्ष की रेस में बाजी मार सकते हैं। 
विज्ञापन


पूर्व नेताप्रतिपक्ष हारे
15वीं विधानसभा में कांग्रेस में डॉक्टर गोविंद सिंह को नेता प्रतिपक्ष बनाया था लेकिन इस बार के विधानसभा चुनाव में वह चुनाव हार गए हैं। ऐसे में कांग्रेस को इस पद के लिए अब किसी नए चेहरे की तलाश है। 2020 में कांग्रेस की सरकार गिरने पर कांग्रेस सत्ता से सीधे विपक्ष में आ गई थी। ऐसे तब डॉक्टर गोविंद सिंह को विधायक दल का नेता चुना गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed