फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics: Congress Leader Arun Yadav Attacks Suresh Pachori

MP Politics: अरुण यादव बरसे सुरेश पचौरी पर, बोले- मजबूत नेताओं के कटवाए थे टिकट

Tue, 23 Apr 2024 01:06 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 23 Apr 2024 01:06 PM IST
सार

मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में सुरेश पचौरी को घेरा है। उन्होंने कहा कि पचौरी ने कांग्रेस में रहते हुए मजबूत नेताओं के टिकट कटवाए थे। उनका नाम टिकट कटाऊ नेताजी हो गया था। 

विज्ञापन
MP Politics: Congress Leader Arun Yadav Attacks Suresh Pachori
अरुण यादव ने सुरेश पचौरी पर साधा निशाना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के निशाने पर अब कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जा चुके पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी आ गए हैं। उन्होंने पचौरी पर बड़ा आरोप लगाया है। यादव ने कहा कि सुरेश पचौरी कहते थे इसे टिकट मत देना। इसे देना, इसे नहीं देना। उनका नाम टिकट कटाऊ नेताजी हो गया था। कोई भी अच्छा हो, मजबूत लीडर हो, उसको टिकट नहीं मिलना चाहिए, यह उनका क्राइटेरिया होता था। हमने मध्य प्रदेश में राहुल (गांधी) जी का आशीर्वाद लेकर टिकट कटाऊ नेताओं की एक नहीं सुनी। जब नगरीय निकाय का चुनाव हुआ, तब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सारे नौजवानों को टिकट देने का काम किया।

विज्ञापन

.
एक चुनावी सभा में यादव ने कहा कि  मुझे याद है जब मैं 2013 में अध्यक्ष बना तो मुझे होशंगाबाद आने में बड़ा डर लगता था। यहां के नेताओं को थोड़ा-बहुत पता होगा। डर क्यों लगता था? यह आप समझ जाइए। डर इसलिए लगता था क्योंकि यहां पर एक ऐसे नेता हमारे हुए। यहां अगर आना है तो परमिशन लेनी पड़ती थी कि मैं प्रदेश का अध्यक्ष हूं। लेकिन अगर आपकी इजाजत हो तो मैं यहां पर शादी में हो आऊं। या किसी के यहां माताजी खत्म हो गई तो मुझे जाना है। यहां आने के लिए परमिशन लेनी पड़ती थी।
विज्ञापन


बिना चुनाव लडे 30 साल तक सासंद  
अरुण यादव ने कहा कि मैं आपकी जानकारी में ला दूं कि हिंदुस्तान के इतिहास में और कांग्रेस के इतिहास में एक नेता ऐसा हुआ जो 30 साल तक बिना चुनाव लड़े राज्यसभा का सदस्य रहा। मंत्री रहा। कांग्रेस पार्टी के तमाम ओहदों पर रहे। जो कोई भी चुनाव नहीं लड़ा और अगर लड़ा तो एक बार 27 हजार, एक बार 32 हजार से हारे। हमने तो इस बार भी कहा था लड़ लीजिए। हमारी तरफ से तो कोई मना ही नहीं था। पता चला कि वे तो चुनाव की पहले ही चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed