{"_id":"67b1f04fac256fdf7c0ed9d3","slug":"mp-politics-congress-closed-the-doors-for-the-leaders-who-left-the-party-new-leadership-will-be-ready-strat-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: GI समिट में आ रहे PM से मिलना चाहते हैं नेता प्रतिपक्ष, प्रदेश की समस्याओं से कराएंगे अवगत, मांगा समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: GI समिट में आ रहे PM से मिलना चाहते हैं नेता प्रतिपक्ष, प्रदेश की समस्याओं से कराएंगे अवगत, मांगा समय
Sun, 16 Feb 2025 07:34 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Sun, 16 Feb 2025 07:34 PM IST
सार
भोपाल में हो रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहले दिन शामिल होंगे। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार कांग्रेस विधायकों के साथ पीएम से मुलाकात का समय मांगा है। उन्होने ने प्रमुख समस्याओं पर चर्चा के लिए टाइम मांगा है।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल में 24 और 25 फरवरी को होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहले दिन शामिल होंगे। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रधानमंत्री के भोपाल दौरे के दौरान कांग्रेस विधायकों के साथ मुलाकात का समय मांगा है। उन्होंने ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और मप्र की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा के लिए टाइम मांगा है। रविवार को नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने प्रधानमंत्री के ओएसडी को लेटर लिखकर कांग्रेस विधायकों के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात के लिए समय देने की मांग की है।।
जनता की चिंताओं और विकास से जुड़े विषयों करेंगे चर्चा
उमंग सिंघार ने कहा कि मध्यप्रदेश पिछले कई वर्षों से तमाम समस्याओं और अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है। प्रदेश की जनता की चिंताओं और विकास से जुड़े विषयों को आपके समक्ष रखने की अत्यंत आवश्यकता है। इसी को लेकर कांग्रेस विधायकों का प्रतिनिधिमंडल ग्लोबल इन्वेस्टमेंट मीट और मध्यप्रदेश की प्रमुख समस्याओं के संबंध में भेंट करना चाहता है।
जीआईएस के पहले दिन पहुंचेगे पीएम
राजधानी भोपाल के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में 24 और 25 फरवरी को होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के पहले सीएम मोहन यादव देश के 6 शहरों और दुनिया के तीन देशों इन्वेस्टर समिट कर चुके हैं।
विज्ञापन
जिसमें अब तक 4 लाख 17 हजार करोड़ के निवेश का प्रस्ताव मध्य प्रदेश सरकार को मिल चुका है। इस आयोजन को लेकर सीएम मोहन यादव कहते हैं 'कभी-कभी भगवान मौका देता है और उसके हिसाब से अनुकूलता भी देता है। देश अभी दुनिया की 5वी बड़ी अर्थव्यवस्था बना है और तीसरी बनने वाला है। इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी का धन्यवाद।