फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics: CM Shivraj wrote Ram-Ram to everyone...VD said - This is Ram's country, we all say Ram Ram in the

MP Politics: सीएम शिवराज ने लिखा सभी को राम-राम...वीडी बोले-राम का देश है, हम सभी सुबह राम राम करते हैं

Sat, 09 Dec 2023 04:31 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 09 Dec 2023 04:31 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने शनिवार को मीडिया को संबोधित कर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद के घर करोड़ों रुपए मिलने पर राहुल, सोनिया समेत कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने सीएम के राम राम लिखने पर भी जवाब दिया। 

विज्ञापन
MP Politics: CM Shivraj wrote Ram-Ram to everyone...VD said - This is Ram's country, we all say Ram Ram in the
सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सस्पेंस सोमवार को खत्म हो जाएगा। इससे पहले एमपी का सीएम कौन होगा इसको लेकर चर्चा तेज है। इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  सोशल मीडिया पर सभी को राम-राम... की पोस्ट लिखकर सबको चौंका दिया है। इसको लेकर सियासी गलियारों में अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं। इसको लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि हमारी संस्कृति में सबसे पहले हम शुरुआत ही राम राम से करते हैं। यह राम का देश है। हम सभी सुबह राम राम करते हैं। पूरा देश ही राम राम कर रहा है। 
विज्ञापन


बता दें मध्य प्रदेश में विधानसभा के परिणाम आने के 6 दिन बाद भी मख्यमंत्री के नाम का एलान नहीं हआ है। भाजपा ने इस पर बिना मुख्यमंत्री के चेहरे पर चुनाव लड़ा था। साथ ही कई दिग्गजों को चुनाव मैदान में उतारा है। मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री है। ऐसे में मध्य प्रदेश पर सभी की नजरे टिकी हुई है। आम जनता के साथ ही सियासली गलियारों में सिर्फ यह ही चर्चा चल रही है कि मध्य प्रदेश का सीएम कौन होगा?  इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सोशल मीडिया पर सभी को राम-राम... लिखा। इसके राजनीतिक पंडित अलग-अलग मायने निकाले जा रहे है। कुछ लोगों का कहना है कि उनको केंद्रीय नेतृत्व से सीएम की रेस में शामिल नहीं होने के संकेत मिल गए होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed