फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics: BJP Management Committee meeting held in Bhopal, former minister Chandrabhan Singh did not attend

MP Politics: भोपाल में हुई भाजपा प्रबंध समिति की बैठक, पूर्व मंत्री चंद्रभान सिंह नहीं हुए शामिल

Thu, 15 Jun 2023 11:30 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 15 Jun 2023 11:30 PM IST
सार

इस बैठक में सभी नेताओं के साथ चौधरी चंद्रभान सिंह को भी विशेष तौर पर बुलाया गया था लेकिन वे इस बैठक में नहीं पहुंचे। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह तरह की चर्चा है। 

विज्ञापन
MP Politics: BJP Management Committee meeting held in Bhopal, former minister Chandrabhan Singh did not attend
भोपाल में भाजपा प्रबंध समिति की एक बैठक आयोजित की गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगामी चुनाव को लेकर भाजपा के दिग्गज नेता लगातार पूर्व सीएम कमलनाथ के गढ़ में सेंध लगाने के लिए पूरी ऐड़ी चोटी का जोर लगा रहे है। इसी क्रम में आज भोपाल में भाजपा प्रबंध समिति की एक बैठक आयोजित की गई। हालांकि, इसमें पूर्व मंत्री चंद्रभान सिंह चौधरी शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन


बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, सांसद कविता पाटीदार ने मुख्य रूप से छिंदवाड़ा के सभी वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू के साथ लोकसभा प्रभारी अशोक यादव, शेषराव यादव, पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, ताराचंद बावरिया, नत्थनशाह कवडेती, नाना मोहोड़, राजू परमार, टीकाराम चंद्रवंशी सहित, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार और नरेश दिवाकर सहित तमाम नेता शामिल हुए, बैठक में छिंदवाड़ा के विकास मॉडल और अन्य बिंदुओं को लेकर भी मंथन किया गया, सुझाव भी रखे गए।
विज्ञापन


चंद्रभान को लेकर फिर शुरू हुई चर्चा
इस बैठक में सभी नेताओं के साथ चौधरी चंद्रभान सिंह को भी विशेष तौर पर बुलाया गया था लेकिन वे इस बैठक में नहीं पहुंचे। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह तरह की चर्चा है। हालांकि, चौधरी चंद्रभान सिंह का कहना है कि वे किसी काम में व्यस्त हैं, इसलिए बैठक में नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed