फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics bjp leader gaurishankar bisen challenge to kamal nath says ready to contest from chhindwara seat

MP Politics: आरटीओ को गाली देने वाले बिसेन की कमलनाथ को चुनौती, बोले- छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ने को तैयार हूं

Mon, 16 Jan 2023 07:09 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: गुलाम अहमद Updated Mon, 16 Jan 2023 07:09 PM IST
सार

भाजपा नेता गौरीशंकर बिसेन का हाल ही में बालाघाट आरटीओ को गालियां देने का वीडियो वायरल हुआ था। इस पर सफाई देने के लिए उन्होंने सोमवार को कुछ पत्रकारों से बात की। इस दौरान कमलनाथ की इस घटना पर आई टिप्पणी को लेकर उन्हें चुनौती दे डाली। 

विज्ञापन
MP Politics bjp leader gaurishankar bisen challenge to kamal nath says ready to contest from chhindwara seat
कमलनाथ-गौरीशंकर बिसेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा नेता और पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने अब नया शिगूफा छेड़ा है। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी अनुमति देगी तो वह छिंदवाड़ा में कमलनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ने को भी तैयार हैं। वह बालाघाट से 13 बार चुनाव लड़ चुके हैं। बालाघाट में आरटीओ और पुलिस को गालियां देने वाला बिसेन का वीडियो हाल ही में वायरल हुआ था। इस पर सफाई देने के लिए उन्होंने सोमवार को भोपाल में कुछ पत्रकारों से बात की। इस दौरान उनसे कमलनाथ के बालाघाट वाली घटना पर आए कमेंट पर प्रतिक्रिया मांगी गई थी। वीडियो सामने आने पर कमलनाथ ने कहा था कि यह तो उनका स्वभाव रहा है। यह उनकी सोच को दर्शाता है। 

विज्ञापन


इस पर बिसेन ने कहा कि भाजपा नेतृत्व फैसला लेकर कहेगा कि गौरीशंकर चुनाव लड़ना है तो मैं जरूर लडूंगा। मुझे पार्टी जहां से कहेगी, मैं वहां से चुनाव लडूंगा। छिंदवाड़ा में कमलनाथ के खिलाफ उतरने को भी तैयार हूं। बालाघाट से चुनाव नहीं लडूंगा। वहां मैंने 13 बार विधानसभा, लोकसभा चुनाव में जनता से वोट लिया है। एक बार मेरी पत्नी को भी टिकट मिला था। अब 14 बार हो गया। बालाघाट में बहुत हो गया। वहां नई पीढ़ी को मौका मिलना चाहिए।
विज्ञापन


बिसेन ने आरटीओ से मांगी माफी
गौरीशंकर बिसेन ने वायरल वीडियो को लेकर बालाघाट आरटीओ से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि मैंने बालाघाट में भी कहा था। आज फिर कहता हूं। हिंदुस्तान में जहां बुलवाओगे, वहां मैं बोलूंगा। मैंने जिन शब्दों का इस्तेमाल किया, मेरे स्वभाव में ऐसे शब्द कभी आते ही नहीं। उन परिस्थितियों में जो कठोर शब्द मुझसे निकले, वे अच्छे शब्द नहीं थे। उसके लिए मैंने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। अभी भी मैं माफी मांग रहा हूं। मैंने एआरटीओ से माफी मांगी है। जूनियर से भी माफी मांगी। मुख्यमंत्री जी के सामने मैंने अपनी बात रखी। मीडिया के माध्यम से पूरे देश के लोगों से माफी मांगता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को लेकर दी सफाई
बिसेन ने उस समय आए गुस्से की वजह भी बताई है। उन्होंने कहा कि दस तारीख की शाम उसी स्थान पर महिला की मौत हुई। थाने से तीन किलोमीटर दूर वह गांव है। किशोर पालीवाल और उनकी टीम के साथ तय हुआ था कि एआरटीओ साहब आएंगे और दुर्घटना करने वाली बस के मालिक को समझाएंगे। आगे कभी ऐसी घटना न होने पाए, यह सुनिश्चित किया जाएगा। आरटीओ साहब कलेक्टर के कहने के बावजूद नहीं आए, मैंने भी बात की थी।


अचानक हुई गाली देने की घटना 
बिसेन ने कहा कि एआरटीओ को शायद डर लग रहा होगा कि मैं भी वहां आ रहा हूं। मृतका के देवर की पत्नी लंबे समय तक सरपंच रहीं। जनसंघ के जमाने से उनके पिता हमारे कार्यकर्ता रहे हैं। कांग्रेस क्या कह रही है, इस पर मुझे जवाब देने की जरूरत नहीं है। अधिकारियों को गाली देने की जरूरत नहीं है। यह अचानक हुई घटना है, इसे किसी अन्य विषय से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed