फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics AAP newly appointed executive took oath Sandeep Pathak said party will bring forward good people

MP Politics: 'आप' की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने ली शपथ, सांसद संदीप पाठक बोले- पार्टी अच्छे लोगों को लाएगी आगे

Sat, 01 Apr 2023 10:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 01 Apr 2023 10:26 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने शपथ ले ली है। राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने नवनियुक्त सदस्यों को शपथ दिलाई। पाठक ने कहा, प्रदेश में पार्टी अच्छे लोगों को आगे लाएगी।

विज्ञापन
MP Politics AAP newly appointed executive took oath Sandeep Pathak said party will bring forward good people
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 230 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को प्रदेश की नवनियुक्त कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथ दिलाई। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने नवनियुक्त सभी सदस्यों को शपथ दिलाई। साथ ही कहा कि पार्टी अच्छे लोगों को आगे लाएगी। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के चुनाव प्रभारी भूपिंदर सिंह जून भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


इस मौके पर डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि हम जमीनी स्तर पर काम करते हैं, इसलिए होमवर्क करके एक साथ इतनी बड़ी कार्यकारिणी का गठन कर दिया। पाठक ने कहा कि संगठन निर्माण में किसी भी प्रकार की कंजूसी नहीं होगी। अब आगे ब्लॉक प्रमुख और संगठन प्रभारी भी बनाए जाएंगे। उनका भी इसी प्रकार से शपथ ग्रहण कार्यक्रम कराया जाएगा।
विज्ञापन


संगठन महामंत्री संदीप पाठक ने आगे कहा, आम आदमी पार्टी की पूरी राजनीति स्वास्थ्य और शिक्षा पर आधारित है। दिल्ली में हमने स्वास्थ्य और शिक्षा में क्रांतिकारी काम किया है। हम राइट-टू-हेल्थ के पक्ष में हैं, लेकिन जो डॉक्टर हड़ताल कर रहे हैं उनके मुद्दों पर भी सरकार को विचार करना चाहिए। सरकार से हमारी मांग है कि ज़्यादा से ज़्यादा अस्पताल खोले। हम ईमानदार राजनीति देना चाहते हैं। देश में अच्छे लोगों की कमी नहीं है। आम आदमी पार्टी उन अच्छे लोगों को आगे लाना चाहती है। पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष और सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल भी उपस्थित रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed