फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politcs: Shivraj targeted Kamal Nath, said – Mother-son party has been formed in Delhi and father-son party

Politcs: शिवराज ने कांग्रेस कार्यकारिणी को सर्कस बताया, बोले- वहां मां-बेटे और यहां पिता-पुत्र की पार्टी बन गई

Mon, 23 Jan 2023 10:35 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 23 Jan 2023 10:35 AM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कांग्रेस की कार्यकारिणी को सर्कस बताया। सीएम ने कहा कि पार्टी में अब कोई कार्यकर्ता नहीं बचा, जितने थे सभी को पदाधिकारी बना दिया। इसके बाद भी कहा कि यह अंतिम नहीं है। अभी और हैं। यह अद्भुत पार्टी हें। 150 महामंत्री बना दो। यह 550 भी कर देंगे।

विज्ञापन
MP Politcs: Shivraj targeted Kamal Nath, said – Mother-son party has been formed in Delhi and father-son party
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश कार्यकारिणी पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निशाना साधा है। सीएम ने कहा कि दिल्ली में मां-बेटे और प्रदेश में पिता-पुत्र की पार्टी बन गई हैं।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कांग्रेस की कार्यकारिणी को सर्कस बताया। सीएम ने कहा कि पार्टी में अब कोई कार्यकर्ता नहीं बचा, जितने थे सभी को पदाधिकारी बना दिया। इसके बाद भी कहा कि यह अंतिम नहीं है। अभी और हैं। यह अद्भुत पार्टी हें। 150 महामंत्री बना दो। यह 550 भी कर देंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी में पिता के साथ पुत्र भी शामिल है। दिल्ली में मां-बेटा की पार्टी  और प्रदेश में पिता-पुत्र की पार्टी है। यह कांग्रेस की नियती हो गई है। वहां केवल तुष्टीकरण चल रहा है। कमलनाथ रोज एक नया वादा करते हैं। मैंने कल भी कहा था कि पुराना वचन पत्र पूरा किया नहीं। अब जो चाहो लिख दो। क्योंकि उससे कोई लेना-देाना नहीं है। कमलनाथ यह सोचते है कि जनता सब भूल जाएगी और फिर झूठे वादे करके प्रदेश को लूटने का मौका देंगी तो ऐसा नहीं होने वाला है।
 
सीएम ने कांतिलाल भूरिया के अधिकारियों पर कार्रवाई के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि ऐसे कई लोग आए और चले गए। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ देश भक्तों का संघ है। आरएसएस में व्यक्ति निर्माण की ऐसी प्रक्रिया प्रारंभ हुई कि देश के लिए जीने और मरने वाले लाखों स्वयंसेवक संघ तैयार हो गए। उन्होंने कांतिलाल भूरिया का नाम लिए बिना कहा कि अब तुम संघ का क्या बिगाड़ोगें। उन्होंने कहा कि मुझे कांग्रेसियों की यह कुंठा समझ में नहीं आ रही कि देख लेंगे। निपटा देंगे। पीस देंगे। यह बयान दे रहे हैं। सीएम ने कहा कि ऐसे बयान देने वाले लोगों को जनता भी निपटाएगी। आखिर वह लोग भी इंसान है। उनका भी मान और सम्मान है। उनका अपमान नहीं किया जाना चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed