फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politcs: PMO removes Bhupendra Singh's name from Minister-in-Waiting, High Command summons him to Delhi

MP Politics: पीएमओ ने मिनिस्टर इन वेटिंग से हटाया भूपेंद्र सिंह का नाम, आलाकमान ने दिल्ली तलब किया

Wed, 28 Jun 2023 09:30 PM IST
Anand Pawar आनंद पवार
Updated Wed, 28 Jun 2023 09:30 PM IST
सार

मंत्री भूपेंद्र सिंह के लिए अनुपातहीन संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच और सागर में वर्चुस्व की लड़ाई की शिकायत मुसीबत बनते जा रही है। वह दिल्ली में आलाकमान के निशान पर आ गए है। 

विज्ञापन
MP Politcs: PMO removes Bhupendra Singh's name from Minister-in-Waiting, High Command summons him to Delhi
नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगलवार को संपन्न प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक दिवसीय भोपाल दौरे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह का नाम दौरे के दिन ही ‘मिनिस्टर इन वेटिंग‘ से पीएमओ ने हटवा दिया। इसकी जानकारी भी मंत्री को प्रधानमंत्री के भोपाल आने से कुछ घंटे पहले ही दी गई। वहीं, बुधवार को मंत्री को भाजपा आलाकमान ने दिल्ली तलब किया है। इसको लेकर मंत्री के खिलाफ लोकायुक्त जांच और सागर में ज्योतिरादित्य समर्थक मंत्री गोविंद राजपूत के साथ चल रही वर्चस्व की लड़ाई का मामले की शिकायत दिल्ली पहुंचने को लेकर अटकलें तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर भोपाल आए थे। इसके लिए नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह को मिनिस्टर इन वेटिंग बनाया गया था। इसके बावजूद वे प्रधानमंत्री को रिसिव करने नहीं पहुंचे। सूत्रों का कहना है कि मंत्री का नाम प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से ही मिनिस्टर इन वेटिंग से हटाया गया। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय से मंत्री भूपेंद्र सिंह को प्रधानमंत्री के भोपाल में उतरने से कुछ घंटे पहले दी गई। हालांकि, मंत्री लाल परेड ग्राउंड में भाजपा के मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। जानकारी के अनुसार भूपेंद्र सिंह ने मंगलवार को राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश से एक घंटे पहले चर्चा भी हुई थी। 
विज्ञापन


एक दिन बाद दिल्ली तलब 
इस बीच, बुधवार को मंत्री भूपेंद्र सिंह सुबह कैबिनेट बैठक में शामिल होने के बाद दिल्ली निकल गए। सूत्रों का कहना है कि मंत्री को भाजपा आलाकमान ने दिल्ली तलब किया है। दरअसल, प्रधानमंत्री भोपाल से रवाना होने पर अपने साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर गए थे। इसके बाद तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे। इसके एक दिन बाद भूपेंद्र सिंह को दिल्ली तलब करने से सागर विवाद को लेकर चर्चा तेज हो गई। इससे पहले बुधवार सुबह मंत्री भूपेंद्र सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव से भी मुलाकात कर चर्चा की। सूत्रों का कहना है कि मंत्री से आलाकमान सागर विवाद को लेकर नाराज है। दिल्ली में उनके बड़े नेताओं के समक्ष सफाई देने की चर्चा है।
विज्ञापन


इन दो मामलों ने बढ़ाई भूपेंद्र सिंह की मुसीबत 
मंत्री भूपेंद्र सिंह पर कांग्रेस ने अनुपातहीन संपत्ति का आरोप लगाया था। इसमें कांग्रेस की शिकायत पर लोकायुक्त ने जांच के लिए प्राथमिकी दर्ज की है। हालांकि, इस मामले में मंत्री ने संपत्ति को अपनी पैतृक बताते हुए आरोप को बेबुनियाद बताते हुए मानहानि का केस दायर करने की चेतावनी दी है। वहीं, मंत्री भूपेंद्र सिंह की सागर के दो मंत्रियों और विधायकों ने मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। इसमें ज्योतिरादित्य समर्थक मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने भूपेंद्र सिंह पर विरोधियों को प्रश्रय देने का आरोप लगाया था। वहीं, उन पर दूसरे विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य रोकने के भी आरोप लगने की जानकारी सामने आई थी। हालांकि, इस मामले में प्रदेश संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने सभी को सामंजस्य के साथ काम करने की हिदायत दी थी। इसके बावजूद सागर में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर मामला शांत होता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed