फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Patwari's executive committee got stuck again, kept visiting Delhi, announcement was to be made during Nav

Mp: फिर अटक गई पटवारी की कार्यकारिणी,काटते रह गए दिल्ली के चक्कर, नवरात्रि में होनी थी घोषणा, नेताओं को इंतजार

Sun, 13 Oct 2024 07:07 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 13 Oct 2024 07:07 PM IST
सार

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की प्रदेश कार्यकारिणी की लिस्ट लेकर एक महीने से दिल्ली के चक्कर काट रहे हैं लेकिन हाई कमान की मुहर नहीं लग पई है। दरअसल नवरात्रि में  कार्यकारिणी की घोषणा होने की चर्चा जोरों पर थी।

विज्ञापन
MP: Patwari's executive committee got stuck again, kept visiting Delhi, announcement was to be made during Nav
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को पद ग्रहण किए 10 महीने से ज्यादा का समय बीत गया है लेकिन अभी तक उनकी कार्यकारिणी नहीं बन पाई है। जीतू पटवारी कार्यकारिणी की लिस्ट लेकर एक महीने से दिल्ली के चक्कर काट रहे हैं लेकिन हाई कमान की मुहर नहीं लगने की वजह से जीतू पटवारी अपनी टीम तैयार करने में कामयाब नहीं हो पाए है। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को कार्यकारिणी का लंबे समय से इंतजार करना पड़ रहा है। पार्टी अध्यक्ष द्वारा उन्हें तारीख पर तारीख दी जा रही है। दरअसल प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी कार्यकारिणी की घोषणा कब होगी यह बात नहीं पा रहे हैं। दरअसल नवरात्रि में कार्यकारिणी की घोषणा होने की चर्चा जोरों पर थी।
विज्ञापन


हरियाणा की हार का पटवारी की टीम पर असर 
कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जीतू पटवारी की कार्यकारिणी की लिस्ट तैयार है लगभग सभी नेताओं की सहमति भी मिल गई है। वही दिल्ली आलाकमान से हरी झंड़ी भी मिल गई, लेकिन हरियाणा में कांग्रेस की हार ने पटवारी की नई टीम फिर अटक गई। जब भी पटवारी टीम के ऐलान की बात आती है तो कोई ना कोई अडंगा लग जाता  है। ऐसे में नेताओं को नई कार्यकारिणी की घोषणा के लिए अभी और इंतजार करना होगा। बीते दिनों खबरे आई थी की पटवारी दशहरा तक नई टीम की घोषणा कर देंगे, लेकिन मामला फिर अटक गया। 
विज्ञापन



जीतू की कार्यकारिणी में इन लोगों को मिलेगा मौका
जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी में युवाओं को मौका देने का प्रयास किया गया है। जीतू पटवारी और नेताओं की सहमति से तैयार की गई लिस्ट में कार्यकारणी के सदस्यों की औसत उम्र 45 साल रखी गई है। इसमें 35 से 55 साल तक के नेताओं को शामिल किया जाएगा, साथ ही टेक्नोलॉजी से जुड़े कार्यकर्ताओं को विशेष जिम्मेदारी दी जाएगी। कार्यकारिणी में सामान्य वर्ग के नेताओं के लिए केवल 30 प्रतिशत पद होंगे, जबकि 70 प्रतिशत पद एसटी, एससी, ओबीसी और महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। कमलनाथ की तलुना में पटवारी की कार्यकारिणी छोटी होगी और सभी वर्गों के नामों पर गहन विचार-विमर्श किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed