फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Youth Congress takes out torch rally against unemployment, inflation and corruption in MP

MP News: युवा कांग्रेस ने मप्र में बेरोजगार, महंगाई और भ्रष्टाचार के विरोध में निकाली मशाल रैली

Mon, 14 Aug 2023 11:14 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 14 Aug 2023 11:14 PM IST
सार

50 प्रतिशत कमीशन पत्र को लेकर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। इसको लेकर प्रदेश युवा कांग्रेस ने शिवराज सरकार के खिलाफ स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राजधानी भोपाल में मशाल रैली निकाली। 

विज्ञापन
MP News: Youth Congress takes out torch rally against unemployment, inflation and corruption in MP
मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस ने निकाली युवा आक्रोश मशाल रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में चुनाव है। इससे पहले भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। 50 प्रतिशत कमीशन पत्र को लेकर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। इसको लेकर प्रदेश युवा कांग्रेस ने शिवराज सरकार के खिलाफ स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राजधानी भोपाल में मशाल रैली निकाली। 
विज्ञापन


मप्र युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी एवं ज़िला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रकाश चौकसे के संयुक्त नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुई युवा आक्रोश मशाल रैली शौर्य स्मारक पहुंची। यहां पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शिवराज सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं, मशाल जुलूस संपन्न होने के बाद युवाओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हम संकल्प लेते हैं कि प्रदेशवासियों को भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी से निजात दिलाने के लिए मध्यप्रदेश में भाजपा सरकारों को उखाड़ फेंकेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान प्रकाश चौकसे ने कहा की प्रदेश में भाजपा सरकार जनविरोधी नीतियों से हर वर्ग प्रताड़ित है। महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है। जीवन यापन दिन प्रति दिन दुशवार होता जा रहा है। ऊपर से भाजपा नेताओ ने भ्रष्टाचार की सभी सीमाएं लाँघ दी है आज प्रदेश में कोई भी शासकीय कार्य बग़ैर रिश्वत दिये नहीं होता। आलम ये है की इस लोभी सरकार में हर काम के 50 % प्रतिशत कमीशन अनिवार्य हो चुका है। प्रदेश की जनता इस भाजपा सरकार को आगमी विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेंकने के लिए दृढ़संकल्पित हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया की आज स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित युवा आक्रोश मशाल रैली के माध्यम से हम जनजागरण कर संदेश देना चाहते है की भारत को गुलामी से आजाद करवाने के लिए लाखों भारत माता के सपूतो ने अपने प्राणों की आहुति दी है तब जा कर हमें ये अमूल्य आजादी प्राप्त हुई जिसके हम सदैव ऋणी रहेंगे। परंतु आजादी के बाद इस भाजपा सरकार ने भी अंग्रेजी हुकूमत की तरह ही हमारे प्रदेश को लूटा है और भ्रष्टाचार की दलदल में धकेला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed