फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Women will run Hotel Amaltas in Pachmarhi, CM said - a matter of pride for Madhya Pradesh

MP News: सीएम बोले- होटल अमलतास का संचालन सिर्फ महिलाओं द्वारा किया जाना मध्य प्रदेश का गौरव

Fri, 06 Dec 2024 10:47 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 06 Dec 2024 10:47 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पचमढ़ी में होटल "एमपीटी अमलतास" का शुभारंभ किया, जो केवल महिलाओं द्वारा संचालित होगा। इस पहल को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रयास न केवल मध्यप्रदेश, बल्कि अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणास्त्रोत बनेगा।

विज्ञापन
MP News: Women will run Hotel Amaltas in Pachmarhi, CM said - a matter of pride for Madhya Pradesh
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि होटल अमलतास का संचालन सिर्फ महिलाओं द्वारा किया जाना मध्य प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। यह प्रयास महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में हमारे संकल्प को प्रदर्शित करता है। इस पहल से अन्य राज्य भी प्रेरणा लेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव पचमढ़ी में महिलाओं द्वारा संचालित प्रथम होटल "एमपीटी अमलतास" के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि हमारे देश की संस्कृति महिला प्रधान संस्कृति है। हमारे नक्षत्र मंडल और सौर मंडल में भी माता को प्रधानता दी गई हैं। सभी ग्रह पुरुष प्रधान है लेकिन वसुंधरा यानि धरती माता प्रधान है। हम धरती को मां मानकर प्रणाम करते है और आशीर्वाद लेते है। वैसे ही समाज में भी परिवार की धूरी हमारी माता और बहने है। विश्व में 200 से अधिक देश है लेकिन भारत देश को मां का स्थान दिया गया है। भारत माता बोलते ही जय का उद्घोष स्वतः ही आ जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी मातृ संस्कृति और परंपरा देवी और देवताओं के स्मरण करने में भी झलकती है। माता के बिना किसी भी देवता को याद करना अधूरा माना जाता है जैसे सीता राम, राधा कृष्ण। माता का नाम पहले और देवता का नाम बाद में पुकारा जाता है। 
विज्ञापन


सिक्योरिटी गार्ड माला चौधरी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का दिया धन्यवाद 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सतपुड़ा की गोद में महिला शक्ति को समर्पित इस अनूठे प्रयास के लिए प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने रिमोट का बटन दबाकर होटल अमलतास के संचालन का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने होटल अमलतास में संचालन के लिए कार्यरत सभी महिलाओं से परिचय प्राप्त कर सम्मान स्वरूप उपहार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। सिक्योरिटी गार्ड माला चौधरी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का महिलाओं को प्रशिक्षण और रोजगार देने की पहल का धन्यवाद दिया।
विज्ञापन


सतपुड़ा की पहाड़ियों में हिमालय की गोद का आनंद
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सतपुड़ा की पहाड़ियों में हिमालय की गोद का आनंद आता है। मध्य प्रदेश के मैदानी क्षेत्र से निकलकर पचमढ़ी आना स्विट्जरलैंड जैसा अनुभव प्रदान करता है। पचमढ़ी आकर मन आनंद से भर जाता है। मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष के रूप में पूर्व के कार्यकाल और वर्तमान अनुभव सांझा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी के प्रयासों से मध्यप्रदेश में पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। इस वर्ष लगभग 11 करोड़ पर्यटक प्रदेश में आए है। मध्य प्रदेश पर्यटन के सभी आयाम धार्मिक पर्यटन, ऐतिहासिक धरोहर आधारित पर्यटन, वन्यजीव पर्यटन आदि को अपने में समेटे हुए है। इसलिए देश के साथ साथ विदेशों से भी बड़ी संख्या में पर्यटक मध्यप्रदेश की ओर आकर्षित हुए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के वन्यजीव संपदा में वृद्धि करने और चीता के पुनर्स्थापन के लिए मध्यप्रदेश को चुनने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कल ही कूनो में दो चीतों को जंगल में मुक्त छोड़ा गया है। यह चीते नहीं है यह हमारा संकल्प है, हमारी हिम्मत है। यह हमारा सौभाग्य है कि बिल्ली की प्रजाति के लगभग सभी जीव मध्यप्रदेश की धरती पर पाए जाते है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि भगवान ने मध्यप्रदेश की धरती को सभी प्रकार का यश प्रदान किया हैं। प्रदेश की धरती सभी संपदाओं से परिपूर्ण हैं। वन संपदा, भूगर्भ संपदा और सबसे बढ़कर मानव संपदा में मध्यप्रदेश परिपूर्ण राज्य है। मानव संपदा ने हर क्षेत्र में प्रदेश का नाम ऊंचा किया है। 

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की पहल-राज्यमंत्री लोधी
पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में हमारे गौरवशाली प्रदेश को देश में प्रमुख पर्यटन गंतव्य बनाने के उद्देश्य से विभिन्न स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। पर्यटन विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए होटल अमलतास का पूरा संचालन महिला कर्मचारियों द्वारा किए जाने की पहल की है। इसके लिए 23 स्थानीय महिलाओं को प्रशिक्षित कर नियुक्त किया गया है। इसके अंतर्गत प्रबंधक, हाउसकीपर, स्वाागतकर्ता, किचिन स्टाफ, फूड एंड ब्रेवरेजस, माली, चौकीदार, शेफ जैसी जिम्मेदारी भी महिलाओं द्वारा निभाई जाएगी। 
राज्यमंत्री लोधी ने बताया कि पर्यटकों की सुविधाओं का विस्तार करते हुए होटल नीलांबर स्काई लाइन का नवीनीकरण किया गया है। निगम के इस इकाई में 16 लग्जरी कक्ष, बेहतरीन डाइनिगं एरिया तथा कक्षों में अटैच्ड मॉडर्न बाथरूम, क्वालिटी फर्निशिंग और एनर्जी एफिशिएंट सिस्टम विकसित किए गए है। इनफिनिटी पूल, शानदार लैंड स्केपिंग, पार्किग सहित अन्य जनसुविधाए विकसित की गई हैं। यहां पर्यटकों को हाईएंड लग्जरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। एक व्यू पॉइंट भी बनाया गया है, जहां से पर्यटक पचमढ़ी के विहंगम दृश्य का नजारा कर सकेंगे।


प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि सौभाग्य का विषय है कि महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में यह नवाचार किया गया है। महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के तहत चयनित 50 पर्यटन स्थलों पर 40 हजार महिलाओं को आत्मरक्षा की और 10 हजार महिलाओं को पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी की स्किल ट्रेनिंग दी जा रही है। इससे महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा और उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। सामाजिक सरोकार की इस दिशा में कार्य करते हुए दिव्यांग जन को भी प्रशिक्षित किया जा रहा है। निकट भविष्य में सिर्फ दिव्यांग बहनों और बंधुओं द्वारा होटल संचालन की पहल की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के प्रयासों और उपलब्धियों पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन किया गया। साथ ही मां दुर्गा को समर्पित स्थानीय बुंदेली लोकनृत्य की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर प्रबंध संचालक पर्यटन विकास निगम इल्लैयाराजा टी, कलेक्टर सोनिया मीणा और संबंधित अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed