फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Will Kamal Nath join BJP? Will cancel his Chhindwara programs and leave for Delhi today.

MP News: कमलनाथ BJP के हो सकते हैं, नए सियासी समीकरण पर प्रदेश में समर्थकों का मंथन शुरू, दिन भर का घटनाक्रम

Sat, 17 Feb 2024 08:06 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/छिंदवाड़ा Published by: आनंद पवार Updated Sat, 17 Feb 2024 08:06 PM IST
सार

Kamal Nath Likely To Join BJP: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का समय लिया था। छिंदवाड़ा के कार्यक्रम रद्द कर वे दिल्ली पहुंचे। 

विज्ञापन
MP News: Will Kamal Nath join BJP? Will cancel his Chhindwara programs and leave for Delhi today.
कमलनाथ और नकुलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। उन्होंने शनिवार को अपना छिंदवाड़ा दौरा निरस्त किया और भोपाल होकर दिल्ली के लिए रवाना हुए। उनके साथ उनके सांसद बेटे नकुलनाथ भी दिल्ली जा रहे हैं। इस दौरे को लेकर प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया है। दिल्ली में शनिवार से भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू हो रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत प्रदेश भाजपा के कई बड़े नेता दिल्ली में हैं।

विज्ञापन


दिल्ली में अटकलों पर मीडिया के सवालों पर कमलनाथ बोले कि 'जब कोई बात होगी, तब बताऊंगा। जो चल रहा है उससे एक्साइटेड नहीं हूं।' हालांकि, उन्होंने न तो भाजपा में शामिल होने की बात से इनकार किया और न ही इकरार। इससे सस्पेंस और गहरा गया है। कमलनाथ के साथ उनके कई समर्थक विधायक कांग्रेस छोड़ सकते हैं। इसके साथ ही कम से कम दस बड़े नेता, जिनमें दो पूर्व मंत्री भी शामिल हैं, कांग्रेस छोड़ सकते हैं।
विज्ञापन


आज थाम सकते हैं भाजपा का दामन
सूत्रों की मानें तो, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ आज शाम पांच बजे भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद रह सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


चार साल बाद मध्य प्रदेश में फिर महा पलटी की पटकथा तैयार? सिंधिया के बाद कमल के हो सकते हैं 'नाथ' 

मप्र में कमलनाथ समर्थक नेताओं ने की बैठक   
कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच मध्य प्रदेश में उनके समर्थक नेता भी सक्रिय हो गए हैं। ग्वालियर अंचल में कमलनाथ समर्थक विधायक, महापौर और जिला अध्यक्ष समेत अन्य नेताओं ने बैठक की। यह बैठक महापौर शोभा सिकरवार के बंगले पर हुई। इसमें कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार, जिला अध्यक्ष समेत कई कांग्रेस नेता शामिल हुए। बताया जा रहा है कि  मुरैना से कांग्रेस महापौर सारदा सोलंकी भी ग्वालियर के लिए रवाना हो गई हैं।  




कमलनाथ के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई
भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच दिल्ली स्थित पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनके घर पर अतरिक्त जवानों को तैनात किया गया है। कमलनाथ और नकुल नाथ अभी दिल्ली में हैं।

23 विधायक भी छोड़ सकते हैं कांग्रेस
मध्य प्रदेश में कांग्रेस के 66 विधायक हैं। कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच उनके साथ 23 विधायकों के भी कांग्रेस छोड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा दो से तीन महापौर समेत कई अन्य भी भाजपा में जा सकते हैं।

कमलनाथ के इस्तीफे की अटकलें, समर्थकों ने किया खंडन
इस बीच कमलनाथ के इस्तीफे की अटकलें भी लग रही हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफा कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल को सौंप दिया है। हालांकि, छिंदवाड़ा से कमलनाथ के करीबी नेता सैयद जाफर ने इन सूचनाओं का खंडन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि "कमलनाथजी और नकुलनाथजी के इस्तीफे को लेकर जो खबरें मीडिया में चल रही हैं, वे सब निराधार हैं। कमलनाथजी ने कोई इस्तीफा नहीं दिया है।" इससे पहले सैयद जाफर ने ही लिखा था कि  "हनुमान भक्त कमलनाथ जी ने 45 साल से अधिक कांग्रेस में सेवा देने के बावजूद भी कभी भी धार्मिक राष्ट्रवाद और विकास के मुद्दों पर समझौता नहीं किया। उन्होंने हमेशा दलगत राजनीति से उठकर जिला, प्रदेश और देश के विकास में सहयोग प्रदान किया। मैं कमलनाथ जी को पिछले 30 साल से जानता हूं। लगातार 15 साल से उनके लिए काम कर रहा हूं। देश और छिंदवाड़ा के विकास के लिए कमलनाथ जी का योगदान अविस्मरणीय है। कमलनाथ जी जैसे वरिष्ठ, अनुभवी और राष्ट्रसेवा को समर्पित नेता जो फैसला लेंगे, उचित होगा।"




राजनीतिक सूत्रों का दावा है कि छिंदवाड़ा में कमलनाथ और उनके सांसद बेटे नकुल नाथ ने शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ बैठक की। उनसे भाजपा में जाने को लेकर रायशुमारी की गई। इसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने की संभावनाओं को बल मिल गया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने जिन नेताओँ से बात की है, उनमें गोविंद राय, विश्वनाथ ओकटे, दीपक सक्सेना और सुनील जायसवाल के साथ-साथ अरुणोदय चौबे और रामू टेकाम एवं अऩ्य नेता शामिल थे। इन नेताओं के साथ बंद कमरे में चर्चा के बाद अटकलों का बाजार गरमा गया है कि कमलनाथ और उनके सांसद बेटे नकुल नाथ भाजपा में शामिल होने वाले हैं। हालांकि, कांग्रेस के छिंदवाड़ा जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने कहा कि यह सिर्फ चर्चा है। ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। कमलनाथ अपने बेटे नकुलनाथ के साथ दोपहर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। छिंदवाड़ा सांसद नकुल नाथ के सोशल मीडिया X पर बायो से कांग्रेस हट गया है। इसी तरह कांग्रेस में कमलनाथ के समर्थकों ने भी अपने बायो से कांग्रेस हटा दिया है। कुछ करीबी नेताओं के तो फोन भी बंद हो गए हैं। वहीं, कमलनाथ के समर्थक सैयद जाफर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि हम कमलनाथ जी के साथ हैं। कमलनाथ जी जैसे वरिष्ठ, अनुभवी और राष्ट्रसेवा को समर्पित नेता जो फैसला लेंगे, उचित होगा।

 


दिग्विजय और जीतू पटवारी ने किया खंडन
जबलपुर में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह खबरें बेबुनियाद हैं। जिस समय इंदिरा गांधी को जनता पार्टी सरकार जेल भेजने को उतारू थी, तब कमलनाथ उनके पीछे खड़े थे। कमलनाथ किसी भी स्थिति में सोनिया गांधी का साथ नहीं छोड़ने वाले। वहीं, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने क्या इंदिराजी का तीसरा बेटा कांग्रेस छोड़ सकता है? जब सिंधिया जी सरकार गिराकर जा रहे थे और तब हमारे लोग कमलनाथ जी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पुलिस के डंडे खा रहे थे, क्या वो कमलनाथ जी हमें छोड़कर जा सकते हैं? हमारे नेतृत्व ने एकसाथ मिलकर अशोक सिंह को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया। कमलनाथ जी के पार्टी छोड़कर जाने की खबरें निराधार हैं।  

लगातार मिल रहे हैं संकेत 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ-साथ भाजपा के कई वरिष्ठ नेता कह चुके हैं कि कमलनाथ का पार्टी में स्वागत है। शर्मा ने कहा था कि कांग्रेस ने राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम का विरोध किया। इस विरोध के चलते जिन कांग्रेसियों के मन में कोई पीड़ा है और वह भाजपा में शामिल होना चाहते हैं, तो उनके लिए दरवाजे खुले हुए हैं। उनका स्वागत है। इससे पहले  पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने इंदौर में कहा था कि कमलनाथ भगवान राम का नाम लें और भाजपा में शामिल हो जाए। भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कमलनाथ और नकुल नाथ की तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड की और लिखा जय श्री राम।    
 



कमलनाथ कांग्रेस के कार्यक्रम में नहीं दिख रहे
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। कुछ दिन पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का समय लिया था। इसके बाद से ही अटकलें तेज हो गई हैं कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव कमलनाथ के चेहरे पर लड़ा था। हार के बाद केंद्रीय नेतृत्व ने अचानक प्रदेश संगठन में बदलाव किया। कमलनाथ को विदा किया और जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया। फिर उनके राज्यसभा जाने की भी चर्चा चली, लेकिन मध्य प्रदेश से अशोक सिंह को भेज दिया। यह दोनों उनके नाराज होने की वजह बताई जा रही है। वह पिछले कुछ समय से पार्टी के कार्यक्रमों में भी दिखाई नहीं दिए। यहां तक कि कांग्रेस से राज्यसभा के उम्मीदवार अशोक सिंह के नामांकन के दौरान भी विधानसभा में मौजूद नहीं रहे थे।  

19 को कमलनाथ और नकुलनाथ करेंगे रामलला के दर्शन 
पूर्व सीएम कमलनाथ और नकुलनाथ रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएगी। जानकारी के अनुसार पिता-पुत्र दोनों 19 फरवरी को रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे। वहीं, उनके करीबियों का कहना है कि अब कभी भी कमलनाथ कोई बड़ा एलान कर सकते है। चर्चा यह भी है कि कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ 19 को ही भाजपा की सदस्यता ले सकते है। 

1980 में बने पहली बार छिंदवाड़ा से सांसद
पूर्व सीएम कमलनाथ का करीब 45 साल का राजनीतिक जीवन है। कमलनाथ को पहली बार छिंदवाड़ा से 1980 में लोकसभा का टिकट दिया था और चुनाव जीत कर सांसद बने। वह नौ बार छिंदवाड़ा से सांसद चुने गए। उनकी पत्नी अल्का नाथ भी सांसद रही है। छिंदवाड़ा से अभी उनके बेटे नकुलनाथ सांसद है। कमलनाथ  मध्य प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष रहे और मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed