फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News Who will hold administrative command of Madhya Pradesh Suleman and Dr. Rajoura are in final race

MP News: मध्यप्रदेश की प्रशासनिक कमान किसके हाथ होगी...सुलेमान और डॉ. राजौरा अंतिम दौड़ में

Sat, 29 Jun 2024 05:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 29 Jun 2024 05:38 PM IST
सार

गौर किया जाए तो फिलहाल डॉ. राजौरा से सात अधिकारी सीनियर हैं। इनमें तीन की पदस्थापना मंत्रालय में होने से डॉ. राजौरा के मुख्य सचिव बनने पर बाहर पदस्थ किया जाना जरूरी है।

विज्ञापन
MP News Who will hold administrative command of Madhya Pradesh Suleman and Dr. Rajoura are in final race
प्रशासनिक कमान किसके हाथ होगी? - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य शासन ने गुरुवार देर रात वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की पदस्थापना में फेरबदल किया है। इससे यह भी साफ हो गया कि अब डॉ. राजेश राजौरा ही अगले मुख्य सचिव होंगे। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की वरिष्ठता सूची पर अगर गौर किया जाए तो फिलहाल डॉ. राजौरा से सात अधिकारी सीनियर हैं, जिनमें तीन की पदस्थापना मंत्रालय में होने से डॉ. राजौरा के मुख्य सचिव बनने पर बाहर पदस्थ किया जाना जरूरी है। इनमें तीन अधिकारियों में दो अधिकारी विनोद कुमार और जेएन कंसोटिया को इस आदेश में मंत्रालय से बाहर पदस्थ कर दिया गया।

विज्ञापन


अब बाकी बचे पांच अधिकारियों में 1988 बैच के संजय बंदोपाध्याय पहले से मंत्रालय से बाहर कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष हैं। 1988 बैच की ही मुख्य सचिव वीरा राणा भी हैं और उन्हें मिले एक्सटेंशन के अनुसार वे सितंबर तक रह सकती हैं। लेकिन, मंत्रालय के गलियारों की चर्चा पर भरोसा किया जाए तो वे 30 जून को रिटायर हो सकती हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें बीपी सिंह के स्थान पर राज्य निर्वाचन आयुक्त बनाया जा रहा है, जो 30 जून को अपने पदभार से मुक्त हो रहे हैं।
विज्ञापन


इसके बाद आते हैं 1989 बैच के अनुराग जैन, जो भारत सरकार में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ होकर रोड ट्रांसपोर्ट और हाइवे मंत्रालय के सचिव हैं। इसी बैच के ही आशीष उपाध्याय भी भारत सरकार में नेशनल कमीशन फॉर बैकवर्ड क्लासेस में पदस्थ हैं। इसी बैच के मोहम्मद सुलेमान भी डॉ. राजोरा से सीनियर हैं। माना जा रहा है कि जब वीरा राणा रिटायर होंगी, तो उन्हें बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। इस तरह वे भी मंत्रालय से बाहर पदस्थ हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह परंपरा रही है कि मुख्य सचिव से कोई भी वरिष्ठ अधिकारी मंत्रालय में पदस्थ नहीं होता है। इसलिए माना जा रहा है कि उसी कवायद के चलते ही पिछले दिनों जारी वरिष्ठ IAS अधिकारियों की तबादला सूची में जेएन कंसोटिया और विनोद कुमार को मंत्रालय से बाहर पदस्थ किया गया है। जबकि शेष अधिकारियों में अब केवल अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान ही ऐसे बचे हैं, जो डॉ. राजौरा से सीनियर हैं और जिनकी पदस्थापना अभी होना शेष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed