{"_id":"64ca4e1c76ad08b7b80b7043","slug":"mp-news-voters-will-be-able-to-book-slots-for-voting-from-mobile-elderly-disabled-will-also-get-the-facility-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में नई पहल: वोट डालने का मोबाइल से स्लॉट बुक कर सकेंगे, बुजुर्ग-दिव्यांग को घर से मतदान की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में नई पहल: वोट डालने का मोबाइल से स्लॉट बुक कर सकेंगे, बुजुर्ग-दिव्यांग को घर से मतदान की सुविधा
Wed, 02 Aug 2023 07:55 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 02 Aug 2023 07:55 PM IST
सार
चुनाव आयोग एप के माध्यम से मतदान करने स्लॉट बुक करने की सुविधा देगा। इसके साथ ही बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को घर बैठे की मतदान करने का विकल्प दिया जाएगा।
विज्ञापन
चुनाव आयोग (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी विधानसभा चुनाव में आयोग वोटरों की सुविधाएं के लिए नइ पहल करने जा रहा है। इनमें मोबाइल से स्लॉट बुक करने की सुविधा और बुजुर्ग व दिव्यांग वोटरों के लिए घर बैठे मतदान की सुविधा शामिल है।
चुनाव आयोग तैयारी में जुट गया है। अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशिक्षण के साथ ही मतदाता जागरूकता के लिए भी आयोग ने काम शुरू कर दिया है। आयोग मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए इस बार नई पहल करने जा रहा है। केंद्रों पर लगने वाली लंबी लंबी लाइनों से बचने के लिए मतदाता मोबाइल से एप के माध्यम से मतदान के खुद स्लॉट बुक कर तय समय पर मतदान कर सकेंगे।
स्लॉट बुक करने पर लाइन के बीच कराएंगे मतदान
मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बुधवार को बताया कि मतदाताओं को मतदान करने के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसमें आयोग ऑनलाइन स्लॉट बुक कर मतदान करने की सुविधा शुरू कर रहा है। स्लॉट बुक कर मतदान करने वालों को लाइन के बीच ही उनके समय पर मतदान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
बुजुर्ग घर से कर सकेंगे मतदान
निवार्चन पदाधिकारी ने बताया कि इस बार 80 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग और 40 फीसदी दिव्यांगता वाले मतदाता को घर बैठे मतदान करने का भी विकल्प दिया जाएगा। संबंधित क्षेत्र के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता के संपर्क करने पर मतदान दल उनके घर मतदान की तारीख से पांच से सात दिन पहले जाएगा और उनसे बैलेट पेपर से मतदान कराएगा, जिसे सुरक्षित रखा जाएगा। मतगणना वाले दिन अन्य बैलेट पेपर के दिन उन बैलेट पेपर की भी गणना की जाएगी। प्रदेश के मतदान केंद्रों पर बाहर मतदाताओं के मोबाइल रखने की भी व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए वॉलेंटियर के साथ बॉक्स या पेटी मोबाइल रखने के लिए रखी जाएगी।
ऐसे जोड़ें मतदाता सूची में नाम
आयोग ने एक अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले और मतदाता सूची में नाम न दर्ज होने वाले नागरिकों से अपना नाम जोड़ने की अपील की है। आयोग ने इसके लिए अपने क्षेत्र के बीएलओ संपर्क करने या वोटर हेल्पलाइन एप तथा वोटर पोर्टल voter.eci.gov.in से ऑनलाइन फार्म भरे जा सकते हैं। इसके अलावा किसी प्रकार की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कार्यालयीन समय पर कॉल कर ले सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर के पहले अपने जिले का एसडीटी कोड डॉयल कर जिला निर्वाचन कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
प्रदेश में 64523 मतदान केंद्र
आयोग ने मतदान केंद्रों की युक्तियुक्तकरण की कार्यवाही का पालन करते हुए 546 नए मतदान केंद्र जोड़े। 123 मतदान केंद्र विलोपित किए गए। 184 मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या अधिक होने पर नए बनाए गए। 362 नए मतदान केंद्र दूरी अधिक होने के कारण बनाए गए। 2040 मतदान केंद्रों के भवन बदले गए। अब प्रदेश में 64523 मतदान केंद्र की संख्या है।
प्रदेश में मतदाताओं की संख्या 5,43,77,095
मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन बुधवार को किया गया। इसका अंतिम प्रकाशन 4 अक्टूबर 2023 को किया जाएगा। प्रदेश में सामान्य मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 43 लाख 77 हजार 95 है। इसमें पुरुष मतदाता 2 करोड़ 81 लाख 26 हजार 191 और महिला मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 62 लाख 49 हजार 578 है। वहीं, थर्ड जेंडर मतदाता 1326 हैं।
प्रदेश में सबसे ज्यादा 30-39 उम्र के मतदाता
आयु वर्ग मतदाता संख्या
18-19 - 14,57,775
20-29 - 1,31,93,816
30-39 - 1,44,02,242
40-49 - 1,06,72,482
50-59 - 75,22,156
60-69 - 43,72,141
70-79 - 20,37,930
80 + - 7,18,553