फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News Vision document BJP elated Congress protests know what is matter

MP News: विजन डॉक्यूमेंट...भाजपा गदगद, कांग्रेस ने जताया विरोध, जानें क्या है मामला

Tue, 03 Sep 2024 07:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 03 Sep 2024 07:32 PM IST
सार

प्रदेश की डॉक्टर मोहन यादव सरकार ने विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने की योजना बनाई है। तय किया गया है कि इसके तहत विधानसभा के विकास पर 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

विज्ञापन
MP News Vision document BJP elated Congress protests know what is matter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने प्रदेश की हर विधानसभा में विकास की नई तहरीर लिखने की तैयारी की है। इसके लिए हर विधानसभा से विजन डॉक्यूमेंट तैयार करवाया जा रहा है। करोड़ों रुपए से होने वाली इस कवायद में महज प्रदेश के भाजपा विधायकों को शामिल किया गया है। जबकि कांग्रेस विधायकों को इससे दूर रखने की मंशा है। जहां भाजपा विधायक इस काम के लिए अपने क्षेत्र की प्राथमिकताएं तय करने में जुट गए हैं, वहीं कांग्रेस को इसकी न तो जानकारी दी गई है और न ही इन क्षेत्रों के विकास की कोई बात की गई है।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि प्रदेश की  डॉक्टर मोहन यादव सरकार ने विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने की योजना बनाई है। तय किया गया है कि इसके तहत विधानसभा के विकास पर 100 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस विजन के तहत जारी होने वाली राशि अगले 4 साल में विकास पर खर्च करने की बाध्यता भी विधायकों पर होगी। सूत्रों का कहना है कि इस योजना के तहत सिर्फ बीजेपी विधायकों को ही फंड दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि सरकार ने विधायकों से विजन डाक्यूमेंट तैयार करने को कहा है। बताया जा रहा है कि विजन डॉक्यूमेंट के हिसाब से प्राथमिकता तय होगी। इसके लिए यह भी कहा गया है कि विधायकों को जारी की गई राशि इसी मद में खर्च  करनी होगी। साथ ही इन कामों की मॉनिटरिंग भी करना होगी।
विज्ञापन


कांग्रेस बेखबर
इधर प्रदेश सरकार के विजन डॉक्यूमेंट को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। कांग्रेस विधायकों ने आरोप लगाया है कि विजन डॉक्यूमेंट की कोई  जानकारी नहीं है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि एक मुखिया के लिए विकास का दोहरा मापदंड रखना प्रदेश विकास के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed