फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Vishwa Hindu Parishad's letter to schools, wrote- Don't make Sanatani students Santa Claus

MP News: बच्चों को गिफ्ट बांटने वाले पर भी विहिप नाराज, स्कूलों को चेताया- सनातनी को न बनाएं सांता क्लॉज

Sat, 24 Dec 2022 06:36 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 24 Dec 2022 06:36 PM IST
सार

विश्व हिंदू परिषद को बच्चों को गिफ्ट बांटने वाले सांता क्लॉज से भी आपत्ति है। तभी तो उसने स्कूलों को पत्र लिखकर चेताया है कि किसी भी सनातनी बच्चे को सांता क्लॉज न बनाया जाए।

विज्ञापन
MP News: Vishwa Hindu Parishad's letter to schools, wrote- Don't make Sanatani students Santa Claus
सांता क्लॉज (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व हिंदू परिषद को स्कूलों में क्रिसमस मनाने पर आपत्ति है। विहिप ने मध्यप्रदेश के सभी स्कूलों को पत्र लिखकर चेतावनी दी है कि किसी भी सनातनी छात्र को सांता क्लॉज न बनाया जाए। इस चेतावनी के बाद भी अगर किसी बच्चे को अभिभावकों की अनुमति के बिना सांता क्लॉज बनाया जाता है तो कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन


विहिप की सभी जिला इकाइयों ने संबंधित मिशनरी स्कूलों के साथ-साथ अन्य स्कूलों को भी पत्र लिखकर चेतावनी दी है। विहिप को लग रहा है कि क्रिसमस स्कूलों में मनाना हिंदू संस्कृति पर हमला है। पत्र में लिखा गया है कि पता चला है कि आपके स्कूल में जो छात्र सनातन धर्म और परंपरा को मानते हैं, उन्हें विद्यालय में क्रिसमस के आयोजन में सांता क्लॉज बनाया जा रहा है। क्रिसमस ट्री लाने को भी बोला है। 
विज्ञापन


विहिप के प्रांत प्रचार-प्रसार प्रमुख जितेंद्र चौहान ने कहा कि मिशनरी स्कूलों में ईसाईयत को बढ़ावा देने के लिए बच्चों का सहारा लिया जा रहा है। विहिप ने स्कूलों के साथ-साथ अभिभावकों से भी अपील है कि ऐसे कार्यक्रमों से दूरी बनाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विहिप की तरफ से स्कूलों को लिखे पत्र में कहा गया है कि यह हमारी हिंदू संस्कृति पर हमला है। हिंदू बच्चों को ईसाई धर्म में प्रेरित करने के लिए यह षड्यंत्र है। आर्थिक रूप से भी ऐसी ड्रेस या क्रिसमस ट्री लाने से अभिभावकों को आर्थिक नुकसान होता है। सांता क्लॉज जैसे काल्पनिक पात्र का वेश धरकर हमें अपने बच्चों को जोकर नहीं बनाना चाहिए।


यह सांता की नहीं, संतों की भूमि है
विहिप का सवाल है कि विद्यालय हिंदू बच्चों को सांता बनाकर ईसाई धर्म के प्रति श्रद्धा और आस्था उत्पन्न करने का काम कर रहे हैं। हमारे बच्चे राम बने, कृष्ण बने, बुद्ध बने, गौतम, महावीर बने, गुरु गोविंद सिंह बने, इसमें कोई दिक्कत नहीं है। यह सब तो बनना चाहिए। क्रांतिकारी बने, महापुरुष बने, लेकिन सांता नहीं बनना चाहिए। यह संतों की भूमि है, सांता की नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed