फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Vice President Jagdeep Dhankar will come to Bhopal on 15th, will attend the convocation ceremony of M

MP News: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 15 को आएंगे भोपाल, माखनलाल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

Wed, 13 Sep 2023 08:11 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 13 Sep 2023 08:11 PM IST
सार

माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह लंबे समय से लंबित था। कोरोना काल के कारण आयोजन नहीं हो सका था। अब विश्वविद्यालय के बिशनखेड़ी स्थित माखनपुरम् परिसर के गणेश शंकर विद्यार्थी सभागार में 15 सितम्बर को आयोजन होगा। 

विज्ञापन
MP News: Vice President Jagdeep Dhankar will come to Bhopal on 15th, will attend the convocation ceremony of M
एमसीयू के कुलपति प्रो. केजी सुरेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 15 सितंबर को भोपाल आएंगे। वे माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। विश्वविद्यालय में पांच साल बाद दीक्षांत समारोह का आयोजन हो रहा है।  
विज्ञापन


माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय के कुलपति केजी सुरेश ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे। इसके अलावा जनसंपर्क मंत्री राजेंद्र शुक्ला और उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे। उपराष्ट्रपति नए परिसर का औपचारिक उद्घाटन भी करेंगे। इसके तुरंत बाद दीक्षांत समारोह का आयोजन होगा। उपराष्ट्रपति ही छात्र-छात्राओं को पीएचडी की डिग्री प्रदान करेंगे। पहली बार विश्वविद्यालय के अपने परिसर में दीक्षांत समारोह हो रहा है।
विज्ञापन


पांच साल बाद होगा आयोजन
दीक्षांत समारोह में जून 2018 से दिसंबर 2022 के उत्तीर्ण विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएगी। इसमें स्नातकोत्तर एवं पीएचडी के 23  विद्यार्थियों सहित लगभग साढ़े चार सौ विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएगी। दीक्षांत समारोह लंबे समय से लंबित था। कोरोना काल के कारण नहीं हो सका था। अब विश्वविद्यालय के बिशनखेड़ी स्थित माखनपुरम् परिसर के गणेश शंकर विद्यार्थी सभागार में 15 सितम्बर को यह आयोजन होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed