फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: VD Sharma targeted Kharge, said – apologize by bowing down on the land of Sagar

MP News: वीडी शर्मा ने खरगे पर साधा निशाना, बोले- सागर की धरती पर माथा टेककर माफी मांगे

Tue, 22 Aug 2023 02:39 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 22 Aug 2023 02:39 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में सागर के दौरे पर आए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने निशाना साधा है। शर्मा ने कहा कि खरगे जी को सागर में जनता से माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन
MP News: VD Sharma targeted Kharge, said – apologize by bowing down on the land of Sagar
वीडी शर्मा ने खरगे पर साधा निशाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर हमला बोला है। खरगे ने मंगलवार को सागर में जनसभा को संबोधित किया। इस पर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार में सागर में अनुसूचित जाति के भाई धनप्रसाद की जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई थी। मुख्यमंत्री रहते कमलनाथ ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। उन्होंने पीड़ित के इलाज तक की चिंता नहीं की थी। इस कारण पीड़ित की मौत हो गई थी। शर्मा ने कहा- 'आपका जमीर है तो सागर की धरती पर माथा टेककर माफी मांगनी चाहिए।'
विज्ञापन


शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मध्य प्रदेश में अल्पसंख्यक भाइयों ने दलितों को मल खिलाया था। तब आपका कोई नेता नहीं बोला। कमलनाथ के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मध्य प्रदेश की रिपोर्ट कार्ड को रेट लिस्ट बताने वाले बयान पर भी उन्होंने निशाना साधा। शर्मा ने कहा कि कमलनाथ का मध्य प्रदेश से कोई संबंध नहीं है। प्रदेश की गरीब जनता को लूटा है। इस वजह से इस तरह की भाषा का उपयोग कर रहे हैं। वे तो मध्य प्रदेश की जनता को लूटकर उद्योगपति बने हैं।
विज्ञापन


भाजपा की 39 सीटों के प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद हो रहे विरोध पर उन्होंने सफाई दी। शर्मा ने कहा कि अपने नेताओं के लिए टिकट की बात कह रहे हैं। लेकिन टिकट का विरोध नहीं किया जा रहा है। भाजपा बड़ा दल है। सबसे बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजीज कुरैशी ने कांग्रेस के सॉफ्ट हिंदुत्व पर टिप्पणी की। इस पर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस अपना स्टैंड क्लीयर करें। कांग्रेस किस दिशा में जा रही है। कांग्रेस दोहरे चरित्र की राजनीति करने का प्रयास कर रही है। जनता इसका जवाब चाहती है। खरगे जी, लोकतंत्र में मतदाता किसी भी दल को वोट देता है। जनता को राक्षस कहने का हक किसने दिया। खरगे जी जनता से माफी मांगे या जवाब दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed