{"_id":"6465d26589deb7f9cd09248e","slug":"mp-news-vd-sharma-said-on-the-political-developments-in-karnataka-someone-s-name-on-the-wedding-card-and-so-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कर्नाटक के सियासी घटनाक्रम पर शर्मा का तंज, शादी के कार्ड पर किसा का नाम, दूल्हा कोई और बन गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कर्नाटक के सियासी घटनाक्रम पर शर्मा का तंज, शादी के कार्ड पर किसा का नाम, दूल्हा कोई और बन गया
Thu, 18 May 2023 01:14 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 18 May 2023 01:14 PM IST
सार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि कर्नाटक में सीएम कौन बनेगा, नहीं बनेगा, इस पर मुझे कुछ नहीं कहना चाहिए। हालात यह है शादी के कार्ड किसी के नाम से छपते हैं और दूल्हा कोई और बन जाता है।
विज्ञापन
रतलाम के जावरा पहुंचे वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कर्नाटक में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम का आधिकारिक एलान कर दिया है। कांग्रेस ने सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार को उप मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है। इस पर मध्यप्रदेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने तंज कसा है। शर्मा ने कहा कि कर्नाटक में हालत यह है कि शादी के कार्ड पर नाम किसी का और दूल्हा कोई और बन जाता है।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सोशल मीडिया विभाग की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि कर्नाटक में सीएम कौन बनेगा, नहीं बनेगा, इस पर मुझे कुछ नहीं कहना चाहिए। हालात यह है शादी के कार्ड किसी के नाम से छपते हैं और दूल्हा कोई और बन जाता है। कांग्रेस में बाद में जो होता है, वह पूरा देश देखता है। मध्यप्रदेश भी देखता है, राजस्थान भी देखता है और अब कर्नाटक भी देख रहा है।
वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा सोशल मीडिया आईटी विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में प्रदेश, जिला और विधानसभा स्तर की टीमों ने भाग लिया। सभी कार्यकर्ता आज के समय में महत्वपूर्ण है। सोशल मीडिया और आईटी के सभी कार्यकर्ता इस बैठक में मौजूद रहे। राष्ट्रीय सोशल मीडिया आईटी के इंचार्ज अमित मालवीय, अभिषेक शर्मा, प्रदेश के इंचार्ज और पूरी टीम इस बैठक में मौजूद रही। बैठक में 2023 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया और आईटी की जो हमारी तैयारी है, उसकी समीक्षा के साथ-साथ उसे और प्रभावी बनाने पर मंथन हुआ। वीडी शर्मा ने कहा कि आगामी समय में टीम प्रभावी तरीके से भूमिका कैसे निभाएं, इस पर दिनभर चली बैठक में अमित मालवीय ने मार्गदर्शन दिया।