फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: VD Sharma said – Joint action is confidential, will intelligence work by asking Jitu Patwari?

MP News: वीडी शर्मा बोले- संयुक्त कार्रवाई गोपनीय होती है, क्या इंटेलीजेंस जीतू पटवारी से पूछकर काम करेगी?

Mon, 07 Oct 2024 07:10 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 07 Oct 2024 07:10 PM IST
सार



भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर पलटवार किया। साथ ही उन्होंने उप मुख्यमंत्री के साथ फोटो पर दिख रहे आरोपी को लेकर जवाब देते हुए कहा कि उसका भाजपा से कोई संबंध नहीं है। 

विज्ञापन
MP News: VD Sharma said – Joint action is confidential, will intelligence work by asking Jitu Patwari?
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा। - फोटो : VDSharmaBJPMP

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस व इंटेलीजेंस, गुजरात आतंक निरोधी दस्ता (एटीएस) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की संयुक्त ऑपरेशन की सफलता से कांग्रेस के नेताओं में हड़कंप मचा हुआ है। अगर मध्यप्रदेश कांग्रेस के नेताओं को पुलिस के इस संयुक्त ऑपरेशन की भनक लग जाती तो नशे के कारोबारियों के खिलाफ भोपाल में इतनी बड़ी कार्रवाई संभव नहीं हो पाती। जिस तरह राहुल गांधी दुनिया में भारत को बदनाम करने का कार्य करते हैं, उसी प्रकार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी मध्यप्रदेश को बदनाम कर रहे हैं। कांग्रेस झूठ व छल-कपट की राजनीति करके मध्यप्रदेश पुलिस, इंटेलीजेंस के अधिकारियों का मनोबल तोड़ने का कार्य कर रही है। क्या इंटेलीजेंस जीतू पटवारी से पूछकर काम करेगी? मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के साथ फोटो में दिख रहे आरोपी का भाजपा से कोई संबंध नहीं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा कह रहे हैं कि राजनीति, सार्वजनिक जीवन में रहने वाले व्यक्ति के साथ कोई भी फोटो खिंचवा सकता है।
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस आरटीआई सेल का अध्यक्ष तुषार गोयल 5 हजार 600 करोड़ की ड्रग्स मामले का मास्टरमाइंड है। उसकी फोटो हरियाणा कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुड्डा के सांसद बेटे दीपेन्द्र हुड्डा के सार्वजनिक हुई है। क्या जीतू पटवारी दिल्ली मामले में कांग्रेस का अलग स्टैंड और मध्यप्रदेश में अलग स्टैंड है। कांग्रेस के इसी दोगले चरित्र की वजह से जनता उसे पूरी तरह से नकार चुकी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विदेशा में जाकर भारत को बदनाम करने के साथ ही देश विरोधी ताकतों से मिले हैं। राहुल गांधी से मिलने वाली इन्हाल उमर कौन है, यह देश विरोधी लोग हैं। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह यासीन मलिक से मिलते रहे हैं। दोनों की एक साथ फोटो है। यासीन महिक वही है, जो देशभक्त भारतीय सैनिकों को मारने में शामिल था। मैं जीतू पटवारी और कांग्रेस के नेताओं से पूछना चाहता हूं कि इन्हाल उमर, यासीन मलिक और 5 हजार 600 करोड़ की ड्रग्स के साथ पकड़ाए कांग्रेस आरटीआई सेल के अध्यक्ष तुषार गोयल को लेकर क्या कहेंगे। झूठ की राजनीति करना कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं की आदत बन चुकी है। 
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश के वरिष्ठ नेता, उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा के साथ जिस व्यक्ति की फोटो को सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कांग्रेस झूठे आरोप लगा रही है, उसमें कोई सच्चाई नहीं है। उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने भी स्पष्ट कर दिया है कि उस व्यक्ति से उनका कोई संबंध नहीं है। मैं भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि उस व्यक्ति का भाजपा से कोई संबंध नहीं है। कोई व्यक्ति भाजपा का दुपट्टा पहनकर या किसी नेता के साथ फोटो खिंचवाकर भाजपा का नहीं हो सकता है। पब्लिक कनेक्ट होने के कारण नेताओं के साथ लोग फोटो खिंचवाते रहे हैं, इसी बीच किसी ने फोटो खिंचवाई होगी। शर्मा ने कहा कि जीतू पटवारी को याद होना चाहिए 26/11 का हमला कांग्रेस के शासनकाल में हुआ था। कांग्रेस के शासनकाल में हमेशा इंटेलीजेंस फेल रहता है। अ
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed