{"_id":"67e974b5c26175e760057fdb","slug":"mp-news-vd-said-prime-minister-modi-has-resolved-to-make-india-a-developed-nation-by-2047-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: वीडी बोले- प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: वीडी बोले- प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है
Sun, 30 Mar 2025 10:13 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 30 Mar 2025 10:13 PM IST
सार
भोपाल में रविवार को राज्य संग्रहालय में ‘आईएम बीजेपी फ्यूचर फोर्स’ के दो दिवसीय बूट कैंप का समापन हुआ। इस अवसर पर सांसद डॉ. विष्णुदत्त शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी के विजन को लेकर कहा कि उनके नेतृत्व में भारत का अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण पूरी तरह से बदल चुका है। प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है
विज्ञापन
आईएम बीजेपी फ्यूचर बूट कैंप का समापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को राज्य संग्रहालय में ‘आईएम बीजेपी फ्यूचर फोर्स’ के दो दिवसीय बूट कैंप के समापन सत्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के विजन से देश की दिशा में परिवर्तन आया है। राजनीति में पेशेवर लोगों के प्रवेश से सुशासन आएगा। इस सत्र में सांसद बांसुरी स्वराज, प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग, इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. अनिर्बान गांगुली ने भी अपने विचार साझा किए।
सांसद डॉ. विष्णुदत्त शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी के विजन को लेकर कहा कि उनके नेतृत्व में भारत का अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण पूरी तरह से बदल चुका है।
प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है और इसके लिए उन्होंने इंटेलेक्चुअल्स और प्रोफेशनल्स को भाजपा से जोड़ने की दिशा में कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आप लोग जैसे अलग-अलग क्षेत्र के प्रबुद्ध लोग, प्रोफेशनल्स और इंटेलेक्चुअल्स द्वारा भाजपा से जुड़ने से प्रधानमंत्री जी का एक लाख लोगों को राजनीति में लाने का संकल्प भी पूरा होगा। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने तब गुजरात में बिजली संकट था। नरेन्द्र मोदी जी ने दो बार अधिकारियों के साथ बैठकें कीं, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि गुजरात राज्य में न तो बड़ी नदियां हैं न बड़ी कोयला खदानें, बिजली उत्पादन संभव नहीं। तीसरी बैठक में नरेंद्र मोदी जी ने कहा-हमें बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर बनना है, इसके लिए योजना बनाइए। अधिकारियों ने चंद घंटे में योजना प्रस्तुत कर दी। यह होता है विकास का विजन। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने आगे बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से एक लाख ऐसे लोगों को राजनीति में आने का आह्वान किया था जिनके परिवार के लोग राजनीति में नहीं थे। इसका उद्देश्य परिवारवाद और जातिवाद को समाप्त करना था। 'आईएम बीजेपी फ्यूचर फोर्स' अभियान के तहत अब इंटेलेक्चुअल्स और प्रोफेशनल्स को पार्टी से जोड़ा जा रहा है, ताकि वे देश की सेवा कर सकें।
युवाशक्ति सक्रिय भूमिका निभाए : बांसुरी स्वराज
सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों ने न केवल देश को प्रगति की दिशा में अग्रसर किया, बल्कि भारत के हर नागरिक को आदर्श बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व केवल शासन का नहीं, बल्कि सहभागिता का भी है। उन्होंने प्रधानमंत्री के "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास" के मंत्र की ओर ध्यान आकर्षित किया और कहा कि युवा शक्ति को देश के नवनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
विज्ञापन
सुशासन आएगा : सारंग
प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि भाजपा इंटेलेक्चुअल्स की राजनीति में भागीदारी को महत्व देती है। इससे न केवल नीतियों में सुधार होगा, बल्कि सुशासन भी स्थापित होगा। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने हमेशा जनता की सेवा और कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से विकास के रास्ते पर काम किया है।
हर वर्ग की सेवा है उद्देश्य : भार्गव
इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो नीतियां बनाई हैं, वे जनता से जुड़ी हुई हैं और उनका उद्देश्य हर वर्ग की सेवा करना है। उन्होंने बताया कि "आईएम बीजेपी फ्यूचर फोर्स" के द्वारा प्रोफेशनल्स और इंटेलेक्चुअल्स को राजनीति में लाकर पार्टी देश के समग्र विकास के लिए काम कर रही है।
विजन हमेशा एक : गांगुली
डॉ. अनिर्बान गांगुली ने पार्टी के लोकतांत्रिक मूल्यों को साझा करते हुए कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं के कार्यों में भिन्नता हो सकती है, लेकिन उनका विजन हमेशा एक होता है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की मजबूत स्थिति और भारत की 2047 तक के विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। समापन सत्र में सभी नेताओं ने एकजुट होकर देश की सेवा में योगदान देने का आह्वान किया। यह बूट कैंप भाजपा के विजन के तहत भारत को 2047 तक एक समृद्ध और शक्तिशाली राष्ट्र बनाने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ने का प्रतीक है।