फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Indore Vande Bharat Train Final Schedule Released Know Route, Timetable and Ticket Price

MP News: वंदे भारत ट्रेन का फाइनल शैड्यूल जारी, अब 16 डिब्बों की एक नहीं 8-8 डिब्बों की दो ट्रेन ही चलेगी

Sat, 24 Jun 2023 10:16 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 24 Jun 2023 10:16 AM IST
सार

Indore Bhopal Vande Bharat Express Schedule:  पहली वंदे भारत इंदौर और भोपाल के बीच चलेगी। जबकि दूसरी वंदे भारत ट्रेन रानी कमलापति से जबलपुर के बीच चलेगी। बता दें पहले रेलवे 16 कोच की एक ही ट्रेन को भोपाल होते हुए इंदौर और जबलपुर के बीच चलाने की योजना बना रहा था।

विज्ञापन
Bhopal Indore Vande Bharat Train Final Schedule Released Know Route, Timetable and Ticket Price
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को भोपाल में दो वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। रेलवे बोर्ड ने दोनों वंदे भारत के शैड्यूल का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अब 16 कोच के एक रैक की जगह 8-8 कोच की दो वंदे भारत ट्रेन चलेगी। पहली वंदे भारत इंदौर और भोपाल के बीच चलेगी। जबकि दूसरी वंदे भारत ट्रेन रानी कमलापति से जबलपुर के बीच चलेगी। बता दें पहले रेलवे 16 कोच की एक ही ट्रेन को भोपाल होते हुए इंदौर और जबलपुर के बीच चलाने की योजना बना रहा था। इसमें ट्रेन का भोपाल में नंबर बदल जाता। हालांकि इस प्रस्तावित शैड्यूल पर पश्चिम रेलवे के मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक ने रेलवे बोर्ड को व्यवहारिक दिक्कतों को लेकर पत्र लिखा था। साथ ही अमर उजाला ने अपनी खबर में बताया था कि एक कोच की अलग-अलग ट्रेन चलाने से यात्रियों को नुकसान होगा। अब रेलवे ने फाइनल शैड्यूल में दो वंदे भारत का अलग-अलग संचालन का शैड्यूल जारी कर दिया है। 
विज्ञापन


रविवार को छोड़ इंदौर-भोपाल-इंदौर चलेगी ट्रेन 
इनॉगरल रन के बाद वंदे भारत ट्रेन का शेड्यूल इंदौर से ट्रेन संख्या 20911 सुबह 6.30 बजे चलेगी। जो उज्जैन 7.15/7.20 बजे पहुंचेगी। यहां से भोपाल 9.35 बजे आएगी। इसके बाद भोपाल से वापसी में ट्रेन संख्या 20912 शाम 19.25 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन उज्जैन रात 21.30/21.35 पर पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन रात 22.30 इंदौर पहुंच जाएंगी। आठ कोच की ट्रेन रविवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। इसका मेंटनेंस इंदौर में होगा। 
विज्ञापन


जबलपुर-रानी कमलापति ट्रेन मंगलवार को नहीं चलेगी 
वहीं, जबलपुर से दूसरी वंदे भारत ट्रेन संख्या 20174 सुबह 6 बजे रवाना होगी। यह सुबह 6.55/6.57 बजे नरसिंहपुर, सुबह 7.55 / 7. 57 पर पिपरिया पहुंचेगी। इसके बाद सुबह 9.23/9.25 बजे नर्मदापुरम और सुबह 10.35 पर रानी कमलापति आएंगी। वापसी में ट्रेन संख्या 20173 रानी कमलापति से शाम 19.00 बजे रवाना होगी। इसके बाद नर्मदापुरम 19.51/19.53 बजे, पिपरिया 21.15 / 21.17  बजे, नरसिंहपुर 22.15 / 22.17 बजे और जबलपुर रात 23.35 बजे पहुंचेगी। आठ कोच की ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। इसका मेंटनेंस जबलपुर में होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed