फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: UNICEF praised this initiative of Chief Minister Dr. Mohan Yadav, know what is the plan

MP News: यूनिसेफ ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल की जमकर की तारीफ, जाने क्या है योजना

Sun, 18 Aug 2024 09:43 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Sun, 18 Aug 2024 09:43 AM IST
सार

यूनिसेफ द्वारा की गई सराहना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "मध्य प्रदेश के किशोरों और बच्चों के लिए काम करने की हमारी प्रतिबद्धता को विश्व स्तर पर मान्यता देने के लिए यूनिसेफ इंडिया और अनिल गुलाटी का हार्दिक धन्यवाद।

विज्ञापन
MP News: UNICEF praised this initiative of Chief Minister Dr. Mohan Yadav, know what is the plan
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू की गई सेनिटेशन एवं हाईजीन योजना को यूनिसेफ ने सराहा है। यह योजना किशोरियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर शुरू की गई है, जिसमें उन्हें सेनिटरी नेपकिन के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। यूनिसेफ ने इसे एक अनूठी पहल बताते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी तारीफ की है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 11 अगस्त को भोपाल में आयोजित छात्राओं के संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम के दौरान समग्र शिक्षा के अंतर्गत सेनिटेशन एवं हाईजीन योजना में 19 लाख छात्राओं के खातों में 57 करोड़ 18 लाख रुपये की राशि अंतरित की थी। इस योजना के तहत कक्षा 7 से 12 तक की छात्राओं को सेनिटरी नेपकिन के लिए राशि प्रदान की जा रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य स्कूलों और महाविद्यालयों की छात्राओं के बीच स्वच्छता के महत्व और उसके उपायों के प्रति जागरूकता फैलाना है। यह योजना स्कूल शिक्षा विभाग के समग्र शिक्षा अभियान के तहत संचालित की जा रही है।
विज्ञापन


यूनिसेफ द्वारा की गई सराहना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "मध्य प्रदेश के किशोरों और बच्चों के लिए काम करने की हमारी प्रतिबद्धता को विश्व स्तर पर मान्यता देने के लिए यूनिसेफ इंडिया और अनिल गुलाटी का हार्दिक धन्यवाद।" साथ ही, उन्होंने सुंदर चित्रण के लिए गुल को भी धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed