फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Uma Bharti reached CM House to discuss liquor policy, said- I am not against Shivraj, I am an enemy o

MP News: शराबनीति पर चर्चा करने CM हाउस पहुंची उमा भारती, बोली- मैं शिवराज की विरोधी नहीं, शराब की दुश्मन हूं

Sat, 21 Jan 2023 10:44 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 21 Jan 2023 10:44 PM IST
सार

पूर्व सीएम उमा भारती ने मुख्यमंत्री से मिलने जाने से पहले ट्वीट किया कि आज शिवराज सिंह चौहान के साथ बनने वाली नई शराब नीति को लेकर अंतिम परामर्श होगा। सब खैर मनाइए सब अच्छा हो।

विज्ञापन
MP News: Uma Bharti reached CM House to discuss liquor policy, said- I am not against Shivraj, I am an enemy o
भाजपा नेता उमा भारती - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में चुनावी साल में शराबनीति को लेकर मुद्दा फिर गरमा गया है। प्रदेश में नई शराब नीति आने वाली है। इसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने उनके निवास पहुंची। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट कर लिखा कि मैं शिवराज की विरोधी नहीं हूं। मैं शराब की दुश्मन हूं।
विज्ञापन

 
पूर्व सीएम उमा भारती ने मुख्यमंत्री से मिलने जाने से पहले ट्वीट किया कि आज शिवराज सिंह चौहान के साथ बनने वाली नई शराब नीति को लेकर अंतिम परामर्श होगा। सब खैर मनाइए सब अच्छा हो। इस मुलाकात के बाद उन्होंने एक के बाद एक चार ट्वीट किये। उमा भारती ने लिखा कि लंबे समय तक बात चली है। तथा मैंने अपने भेजे गए परामर्शों को ज्यों का त्यों लागू करने का आग्रह करते हुए 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर मौजूद महानुभावों से भी परामर्श करने के लिए आग्रह किया है। क्योंकि मुख्यमंत्री जी ने स्वयं यह घोषणा की थी कि वह सबसे परामर्श करके ही नई शराब नीति की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन

 
पूर्व सीएम ने कहा कि अधिकारियों को तो सिर्फ लागू करना है, परामर्श तो जन समाज से करना है। एवं महिलाओं की सुरक्षा तथा नौजवानों के भविष्य की चिंता करनी हैं। मैंने अपने परामर्श पर आग्रह किया है। अब मैं इस बारे में पांच दिन बाद बात करुंगी, खैर मनाइए सब कुछ ठीक ही रहे। उमा भारती ने अंत में कहा कि मैं भाजपा, सरकार या शिवराज जी की विरोधी नहीं हूं, मैं सिर्फ शराब की दुश्मन हूं और गंगा की भक्त हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बता दें इससे पहले पूर्व सीएम ने इस मुद्दे पर सीएम शिवराज को पत्र लिखा था। उमा ने पत्र में खुले में शराब पीने की व्यवस्था बंद करने का सुझाव दिया था। इसके साथ ही अपने सुझाव कहा है कि शिक्षक संस्थानों से शराब की दुकान एक किमी के रेडियस से दूर हो। वहीं, धार्मिक स्थल, अस्पताल, मजदूरों की बस्ती, कोर्ट और बस स्टैंड से यह यह दूरी आधा किमी हो। साथ ही उन्होंने लिखा है कि सीगरेट और बीडी से होने वाले बीमारी और नुकसान बताने वाले पोस्टर के समान ही शराब की दुकान पर उससे होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी के होर्डिंग्स लगाएं जाएं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed