{"_id":"6696a1f732860d27b30bcc0d","slug":"mp-news-two-thousand-saplings-were-planted-under-the-ek-tree-maa-naam-campaign-minister-bhuria-also-planted-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रोपे गए दो हजार पौधे, मंत्री भूरिया ने भी लगाया पौधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रोपे गए दो हजार पौधे, मंत्री भूरिया ने भी लगाया पौधा
Tue, 16 Jul 2024 10:08 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 16 Jul 2024 10:08 PM IST
सार
राजधानी भोपाल में अनुनय एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत राजधानी में दो हजार पौधे लगाए। महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने अपनी मां के नाम एक पौधा लगाया है।
विज्ञापन
भोपाल में अनुनय एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे लगाए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनुनय एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भोपाल में दो हजार पौधे लगाने की शुरुआत की है। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया जी ने मंगलवार को भारतीय होटल प्रबंधन संस्थान में अपनी मां के नाम पर पौधा लगाकर इस अभियान की शुरुआत की। इस दौरान विधायक भगवानदास सबनानी, संस्थान के प्राचार्य डॉ. रोहित सरीन, रिटायर्ड आईएएस अफसर डॉ. एके भट्टाचार्य, मध्य प्रदेश बाल आयोग के पूर्व सदस्य बृजेश चौहान ,अंजू तरियल, अजय देवनानी, महिमा सिंह, पूर्व त्रिवेदी और अनमोल बिहारिया मौजूद थे।भी मौजूद रहे।
अनुनय एजुकेशऩ एंड वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष माही भजनी ने बताया कि संस्था 13 वर्षों से गरीब तबके के बच्चों की शिक्षा और संपूर्ण विकास के लिए काम कर रही है। इनमें ऐसे बच्चे भी शामिल हैं जो बाल मजदूरी किया करते थे या पन्नी बीनते या भीख मांगते थे। उनके बीच पर्यावरण सुरक्षा और संरक्षण के प्रति जागरुकता की दृष्टि से हम हर वर्ष पौधारोपण करते हैं। इस साल की थीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने एक पेड़ मां के नाम पर दी है। इसी के तहत भोपाल में दो हजार पौधे लगाने की योजना है। आईएचएम परिसर के साथ ही शहर के सरकारी स्कूलों, बस्तियों और रहवासी इलाकों में भी जन-उपयोगी पौधों को लगाया जाएगा।